Anti Mosquito Plant : मच्छरों का करना है सफाया, तो लगाएं ये 3 एंटी मॉस्किटो प्लांट्स

मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। आप एंटी मॉस्किटो कॉयल का भी इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन मच्छर पूरी तरह से नहीं भागते। कुछ ऐसे मेडिसिनल प्लांट्स (anti mosquito plant) को अपने घर के अंदर या बालकनी में लगाएं, जिनसे मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं मंडराएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 16, 2020 6:54 PM IST

Anti mosquito plant in Hindi: मौसम बदल रहा है और जैसे-जैसे मौसम बदलता है मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जाता है। आपने भी इन दिनों शाम होते-होते घरों के आसपास, बालकनी, छत, पार्क आदि में मच्छरों से खूब परेशान हो रहे होंगे। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को जन्म देते हैं। इन बीमारियों से प्रत्येक वर्ष हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। मच्छरों के काटने से त्वचा पर रैशेज, लाल दाने, खुजली आदि की समस्या हो जाती है। आप एंटी मॉस्किटो कॉयल का भी इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन मच्छर पूरी तरह से नहीं भागते। आप कुछ ऐसे मेडिसिनल प्लांट्स (anti mosquito plant) को अपने घर के अंदर, बालकनी में लगाएं, जिनसे मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं मंडराएंगे।

तुलसी (Tulsi) 

तुलसी में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसकी पत्तियों को लोग चबाकर खाते हैं या फिर चाय में डालकर पीते हैं। इतना ही नहीं, तुलसी का पौधा मच्छरों से बचाने में भी आपकी मदद कर सकता है। तुलसी की पत्तियों में खास तरह का औषधीय तेल होता है, जिसकी महक से मच्छर दूर भागते हैं।

शराब पीने वालों का ज्यादा खून चूसते हैं मच्छर ?

गेंदा फूल (Marigold) 

गेंदे का फूल यानी मैरीगोल्ड खूबसूरत होने के साथ ही आपको कई रोगों से भी बचाता है। गेंदे के फूल का सुंगध इंसानों को तो पसंद है, लेकिन मच्छरों को नहीं। आप अपनी बालकनी में दो-तीन गेंदे के पौधे गमले में लगाकर रखें, मच्छर घर में आना छोड़ देंगे।

लेमन बाम (Lemon balm) 

बेबम के रूप में जाना जाता है, यह संयंत्र टकसाल परिवार के अंतर्गत आता है। मच्छरों को बंद करने में यह प्रभावी है, लेकिन यह मधुमक्खियों और तितलियों को आकर्षित करती है। इसमें न्यूनतम देखभाल की आवश्यकता होती है और इसे संभालना आसान होता है। पौधे सूखा प्रतिरोधी है और यहां तक कि छाया में भी बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source