सूंघने की क्षमता हो गई है कम तो हो सकती है ये समस्या, पढ़ें इसके कारण और लक्षण

मेडिकल डिक्शनरी में सूंघने की क्षमता को खो देना एनोस्मिया नाम से जाना जाता है। ये एक सेहत से जुड़ी स्थिति है, जहां व्यक्ति किसी तरह का गंध महसूस नहीं कर पाता है। आंकड़ों के अनुसार, 10,000 व्यक्ति में से एक व्यक्ति की स्थिति ऐसी होती है, जो जन्मजात एनोस्मिया का शिकार होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 5, 2020 11:27 AM IST

Anosmia Causes : क्या कभी आप खाने की खुशबू को सूंघने में असमर्थ हुए हैं? क्या कभी किसी फूलों की क्यारियों में जाकर भी आपको उसकी महक को सूंघने में परेशानी हुई है? अगर हां, तो ये एनोस्मिया हो सकता है। एनोस्मिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति सूंघने की क्षमता को खो देता है। एनोस्मिया की परेशानी स्‍थायी और अस्थायी दोनों ही हो सकती है। अधिकतर लोग सर्दी, खांसी जुकाम या नाक बंद होने की समस्या (Anosmia Causes) में कोई गंध महसूस नहीं करते हैं।

मेडिकल डिक्शनरी में सूंघने की क्षमता को खो देना एनोस्मिया  (Anosmia Causes) नाम से जाना जाता है। ये एक स्वास्थ्य से जुड़ी स्थिति है, जहां व्यक्ति किसी तरह का गंध महसूस (Anosmia Causes) नहीं कर पाता है। आंकड़ों के अनुसार, 10,000 व्यक्ति में से एक व्यक्ति की स्थिति ऐसी होती है, जो जन्मजात एनोस्मिया का शिकार होता है। इसके साथ ही जुकाम या फ्लू से पीड़ित व्यक्ति भी सूंघने की क्षमता अस्थायी रूप से खो देते हैं। हर एक व्यक्ति किसी ना किसी समय में एक बार इस स्थिति का सामना जरूर करता है।

एनोस्मिया होने के कारण (Causes of Anosmia)

कुछ सामान्य कारण

  • नासिका मार्ग में सूजन
  • नाक मार्ग में रुकावट
  • सर्दी, फ्लू या साइनसाइटिस
  • इंफ्लुएंजा
  • नाक बंद
  • जहरीली धुएं के कारण
  • नाक में किसी तरह की एलर्जी या एलर्जिक राइनाइटिस

जोखिम से भरे कारण

  • हाइपोथायरायडिज्म
  • पार्किंसंस डिजीज
  • मल्टीपल स्क्लेरोसिस
  • मिर्गी
  • डायबिटीज

अन्य एनोस्मिया पैदा करने वाले कारक 

  • हार्मोनल असंतुलन
  • बढ़ती उम्र
  • रसायनों या विषैले तत्वों के संपर्क में अधिक समय तक रहना
  • भारी दवाएं
  • शराब का सेवन
  • कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी
  • कुपोषण
  • तंबाकू या निकोटीन

एनोस्मिया के प्रमुख लक्षण (Symptoms of Anosmia)

  • इस बीमारी में व्यक्ति मुख्य रूप से सूंघने की क्षमता को खो देता है।
  • इस स्थिति में दुर्गंध और गंध के बीच अंतर ना समझ पाना

एनोस्मिया की जांच ( Anosmia Test )

  • स्‍मैल आईडी टेस्‍ट
  • एमआरआई और सीटी स्कैन
  • नसल एंडोस्कोपी

एनोस्मिया का इलाज (Treatment of Anosmia)

एनोस्मिया का इलाज मुख्य रूप से उसके कारण पर निर्भर करता है। अगर ये समस्या ठंड या साइनसिसिस की वजह से हुआ है, तो डॉक्टर्स द्वारा कुछ दवाएं दी जाती हैं, जिससे इस समस्या को ठीक किया जाता है। इसके साथ ही नाक खोलने के लिए डॉक्टर्स कुछ स्प्रे देते हैं। इसके अलावा बंद नाक को खोलने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाते हैं। वहीं, अगर एनोस्मिया होने का किसी गंभीर स्थिति के कारण हुआ है, तो इसके लिए कई तरह के उपचार से होकर गुजरना पड़ता है।

शरीर में हो रहे इन बदलावों को ना करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी

गर्मियों में हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, रखें इस तरह अपना ख्याल

गर्मियों में करना चाहते हैं ब्लड प्रेशर कंट्रोल, तो करें दही का सेवन, जानें इसके अन्य हेल्दी फायदे

World Environment Day 2020 : पर्यावरण दूषित होने से होती हैं कई गंभीर बीमारियां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source