Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kidney Problem Symptoms in Hindi: अब पुराना समय नहीं रहा कि हमें हमारे शरीर के किडनी और लिवर जैसे जरूरी अंगों की वैल्यू का पता नहीं होगा। बच्चे-बच्चे को पता है कि किडनी हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी है और कौन सी चीजें हैं जो किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। लेकिन अभी भी थोड़ी जानकारी की कमी है, हम यह जान चुके हैं कि किडनी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है और कौन सी चीजें हैं जो किडनी को खराब करती हैं। लेकिन हम अभी तक यह नहीं पता कर पाएं हैं, कि अगर किडनी खराब होती है तो शरीर में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही लक्षणों की बात करेंगे। किडनी से जुड़े वे लक्षण जो शरीर के अंदर नहीं बल्कि शरीर के बाहर दिखते हैं। टखने में सूजन हो या स्किन में खुजली, किडनी खराब होने के वे कौन से लक्षण हैं जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
शरीर में फ्लूइड बैलेंस यानी द्रव की मात्रा का संतुलन रखना किडनी का काम होता है। अगर आपकी किडनी में कोई दिक्कत है और धीरे-धीरे उसकी काम करने की क्षमता कम हो रही है तो ऐसे में शरीर में पानी का संतुलन भी खराब होता है। इस स्थिति में शरीर में अतिरिक्त पानी त्वचा के ऊतकों (Skin Tissues) में जमा होने लगता है और सबसे पहले ढीले ऊतकों में आता है। आंखों के आसपास की त्वचा ढीली और नाजुक होती है और इसलिए कई बार किडनी के ठीक से काम न करने पर या किडनी से जुड़ी कोई समस्या होने पर इस तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं।
किडनी के ठीक से काम न कर पाने के कारण शरीर के अंदर पानी का संतुलन बिगड़ने लगता है और पानी शरीर के अंदर ही अलग-अलग जगहों पर जमा होने लगता है। रात को सोने के दौरान गुरुत्वाकर्षण का असर कम हो जाता है और पानी फेफड़ों में भी जमा हो जाता है। फेफड़ों में पानी जमा होने पर प्रेशर बनने लगता है और इस कारण से सांस लेने में भी दिक्कत आने लगती है।
किडनी से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इसका मतलब किडनी ठीक से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पा रही है, जिससे कई अपशिष्ट पदार्थ होते हैं जो शरीर के अंदर जमा होने लगते हैं। यूरिया शरीर से बाहर न निकल पाने के कारण खून में जमा होने लगता है और लार के अंदर अमोनिया के रूप में ब्रेकडाउन होकर मिक्स होने लगता है। यही कारण है कि मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है और मुंह से बदबू आने लगती है।

किडनी के ठीक से काम न कर पाने के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है और ग्रेविटी के कारण ज्यादातर पानी शरीर के निचले हिस्से में जमा होता है। ऐसा खासतौर पर उन लोगों में होता है, जो दिन में काम कर रहे होते हैं, ऐसे में उनके टखने में सूजन आने लगती है। दरअसल यह सूजन टखने के आसपास के ऊतकों पानी जमा होने के कारण होता है। यह सूजन ऐसी होती है, जिसे अगर उंगली से दबाया जाए तो थोड़ी देर के लिए वहां पर निशान या उंगली के निशान का गड्ढा बन जाता है।
जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर के अंदर मिनरल्स का संतुलन खराब होने लगता है जैसे कैल्शियम व फास्फोरस आदि। कैल्शियम के बारीक कण पानी के साथ मिलकर शरीर के ऊतकों में जमा होने लगते हैं, जिससे खुजली हो जाती है। शरीर के अंदर पानी का बैलेंस बढ़ने पर पसीने या बहुत कम या बहु ज्यादा आता है जिससे खुजली हो सकती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।