सर्दियों में होने वाले सीने में दर्द या परेशानी को न करें नजरअंदाज
Heart Health: अगर आप भी सर्दियों में होने वाले सीने में दर्द को महसूस करते हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या हो सकती है।
Medically Verified By: Dr. Sachin Shelke
एनजाइना को एनजाइना पेक्टोरिस (Angina pectoris) के नाम से भी जाना जाता है। यह छाती में दर्द का एक प्रकार है, जिसमें दर्द के साथ-साथ सीने में जकड़न व भारीपन भी महसूस होता है। एनजाइना आमतौर पर हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ब्लड ऑक्सीजन न मिलने के कारण होता है। पर्याप्त ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण प्रमुख रूप से हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनी (कोरोनी आर्टरी) सिकुड़ने लग जाती है, जो कि कोरोनरी आर्टरी डिजीज का शुरुआती लक्षण होता है। हालांकि, कई बार इन लक्षणों को पाचन प्रणाली से संबंधित समस्याओं का लक्षण समझ लिया जाता है। एनजाइना आमतौर पर तब होता है, जब व्यक्ति भावनात्मक या शारीरिक तनाव में हो। वैसे तो एनजाइना में होने वाला दर्द सीने में ही महसूस होता है, लेकिन कई बार यह कंधे, हाथ, गर्दन, गले, जबड़े, पेट और पीठ के हिस्सों में भी महसूस हो सकता है। एनजाइना कई प्रकार का होता है, जिसमें स्टेबल एनजाइना सबसे आम प्रकार है। स्टेबल एनजाइना भविष्य में जल्द ही हार्ट आने का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, स्टेबल एनजाइना की तुलना में अनस्टेबल एनजाइना में काफी दर्द होता है, जिसमें आपातकालीन स्थितियों में इलाज कराने की आवश्यकता पड़ सकती है।
एनजाइना में होने वाले दर्द और वह कितनी देर रहता है आदि के आधार पर एनजाइना को कुल चार प्रकारों में विभाजित किया गया है। एनजाइना के निम्न प्रकार हैं -
सीने में दर्द होना एनजाइना का प्रमुख लक्षण माना जाता है, लेकिन इसकी कुछ विशेषताएं भी हैं जो इसे सामान्य छाती के दर्द से अलग करती हैं। छाती का दर्द हृदय से संबंधित नहीं होता है, जबकि एनजाइना हृदय की मांसपेशियों और धमनियों से संबंधित समस्या है। वहीं एनजाइना में सीने में दर्द होने के साथ-साथ सीने में भारीपन, जकड़न और दबाव भी महसूस होता है। एनजाइना के दौरान होने वाला दर्द ब्रेस्टबोन के पीछे महसूस होता है। यह दर्द कई बार गर्दन, जबड़े, बांह, पीठ और दांतों में भी महसूस हो सकता है। एनजाइना से ग्रसित व्यक्ति को अपच, सीने में जलन, कमजोरी, ज्यादा पसीना आना, जी मिचलाना और सांस फूलना जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।
छाती में किसी भी प्रकार का दर्द या अन्य तकलीफ जो आराम करने के दौरान भी विकसित हो जाती है और लगातार 10 मिनट तक प्रभावित करती है, ऐसी स्थिति को जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए। अगर आपको सीने में दर्द के साथ-साथ निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए -
एनजाइना सीने में होने वाला दर्द व अन्य तकलीफ है, जो प्रमुख रूप से हृदय में ऑक्सीजन की कमी के कारण विकसित होता है। हृदय को पर्याप्त या पूरी तरह से ऑक्सीजन न मिल पाने का कारण हृदय को ऑक्सीजन की सप्लाई देने वाली धमनी में किसी प्रकार की रुकावट होना है।
एनजाइना के जोखिम कारक
कोरोनरी धमनियों की अंदरूनी सतह में वसा जमा होने के कारण कई बार वे अंदर छोटी होने लगती हैं। धमनियां संकरी होने (अंदर से सिकुड़ने) को एथेरोस्क्लेरोसिस कहा जाता है। धमनियों में वसा जमने के पीछे कई अलग-अलग कारक हो सकते हैं, जिनमें निम्न भी शामिल हैं -
एनजाइना और सामान्य सीने के दर्द के बीच अंतर पता लगाना मरीज के लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए सबसे बेहतर विकल्प यही है कि सीने में दर्द होने पर उसकी डॉक्टर से जांच कराई जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर पर ही बीमारी का पता लगाना कई बार मरीज के लिए घातक हो सकता है। छाती का दर्द सीने में मौजूद किसी भी अंग में हो सकता है जिनमें फेफड़े, पसलियां, भोजन नली, एओर्टा और पेरिकार्डियम भी शामिल हैं। डॉक्टर आपको महसूस हो रहे लक्षणों के बारे में पूछते हैं और साथ ही अंदरूनी कारणों की जानकारी लेते हैं। साथ ही निम्न टेस्ट व इमेजिंग स्कैन भी किए जा सकते हैं -
एनजाइना की गंभीरता और अंदरूनी कारण के अनुसार उसका इलाज दवाओं और सर्जरी प्रोसीजर से किया जाता है, जिसके बारे में निम्न जानकारी दी गई है -
एनजाइना का इलाज करने के लिए दवाएं
Heart Health: अगर आप भी सर्दियों में होने वाले सीने में दर्द को महसूस करते हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या हो सकती है।
Heart Health: अगर आप भी सर्दियों में होने वाले सीने में दर्द को महसूस करते हैं तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एक गंभीर समस्या हो सकती है।