
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 16, 2019 5:11 PM IST
गुस्से पर काबू पाने के लिए टिप्स।
गुस्सा (anger) ना केवल बनते काम (anger management) बिगाड़ता है। बल्कि, यह सेहत को प्रभावित (anger management tips) भी करता है। पल्स रेट, ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट बढ़ने की वजह बनता है लोगों का अपना गुस्सा। इसके अलावा, थकान और सिर दर्द जैसी कई परेशानियां भी गुस्से (anger management tips) की वजह से बहुत अधिक महसूस होती हैं। इसीलिए, गुस्से को कंट्रोल करना और इससे बचना महत्वपूर्ण है।
हमने कुछ लोगों से बात की और जानने की कोशिश की, कि क्या करते हैं वो, जब उन्हें आता है बहुत ज़्यादा गुस्सा। इसी तरह, तनाव से राहत पाने के लिए फॉलो करें ये 2 सिम्पल सी बातें, होगा फायदा।
इससे, अच्छा और आसान नुस्खा शायद ही कुछ और हो। जब, गुस्सा आता है तो मैं 2 से ढ़ाई गिलास ठंडा पानी पीता हूं। इससे, मुझे खुद को शांत करने और गुस्सा काबू करने में मदद होती है। यह कहना है, प्रतिक अनुसुया का।
इससे, न केवल गुस्सा बल्कि, अन्य भावनाओं को भी संतुलित करने में मदद होती है। ग्राफिक डिज़ायनर अरूप अय्यर कहते हैं कि, उन्हें अपने काम में लोगों की छोटी-मोटी छेड़छाड़ भी पसंद नहीं आती। इसीलिए, वह अक्सर बहुत गुस्सा करते थे। इससे, राहत पाने के लिए अरूप ने योगासनों की मदद ली।
इसके लिए, अरूप शक्ति चालिनी मुद्रा और ज्ञान मुद्रा की सलाह देते हैं। ज्ञान मुद्रा से रूट चक्र सक्रिय होता है और दिमाग शांत होता है। तो वहीं, शक्ति चालिनी मुद्रा से सुस्ती, उन्माद और बेचैनी जैसी भावनाओं से बचा जा सकता है।
यह काम की टिप दी, इंद्राणी ने जो, एक इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी में काम करती हैं। उनका कहना है कि, गुस्सा आने पर एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इससे, स्ट्रेस और गुस्से को रिलीज़ करने में मदद होती है। दरअसल, फिजिकल एक्सरसाइज़ जैसे-वॉक, रनिंग या डांस दिमाग को भटकाने का भी काम करता है। इससे, शरीर में बढ़े कॉर्टिसोल हार्मोन्स के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसीलिए, गुस्सा महसूस होने पर पहनें अपने स्पोर्ट्स शूज़ और निकल पड़े एक रनिंग सेशन के लिए। इससे, ज़रूर फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- Winter Healthcare Tips: विंटर सीज़न में लोग रहते ज़्यादा सुस्त, अपनाएं आयुर्वेद और दूर करें सुस्ती।