Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Anemia In Women: एनीमिया एक रक्त संबंधी रोग है। इस बीमारी के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया की समस्या किसी को भी हो सकती है। हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एनीमिया के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। खासकर, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त में रेड ब्लड सेल्स कम होने लगते हैं या शरीर में उनका पर्याप्त उत्पादन नहीं हो पाता है। बॉडी में आयरन या फोलिक एसिड की कमी के कारण यह बीमारी हो सकती है। एनीमिया के कारण महिलाओं को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेगनेंसी में एनीमिया होने की वजह से होने वाले शिशु की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। शरीर में खून की कमी होने के कारण महिलाओं को कमजोरी, थकान, चक्कर आना और मूड स्विंग्स जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि एनीमिया के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इस लेख में हम आपको महिलाओं में खून की कमी के लक्षण और इससे बचने के तरीके बता रहे हैं।
अधिकांश महिलाएं एनीमिया के लक्षणों को पहचान नहीं पाती हैं। लेकिन इस मामले लापरवाही आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए एनीमिया के लक्षणों की समय रहते पहचान करना जरूरी हैं। इन लक्षणों में शामिल है-
कमजोरी महसूस होना
दिनभर थकान महसूस होना
भूख कम लगना
सिरदर्द
चक्कर आना
सांस लेने में तकलीफ होना
छाती में दर्द महसूस होना
हाथ-पैर ठंडे रहना
जीभ में सूजन होना
एनीमिया से बचने के लिए आपको अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर, डाइट में फोलिक एसिड और आयरन को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप हरी सब्जियां, अंजीर, किशमिश, चुकंदर, अनार, सेब, गाजर, साबुत अनाज और अंडे शामिल कर सकती हैं। अगर आप डाइट के जरिए पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं ले पा रही हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकती हैं।