Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी से 1 की मौत, 290 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, दिख रहे हैं इस बीमारी के लक्षण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को एलुरू (Eluru) सरकारी अस्पताल का दौरा किया। यहां 290 से भी अधिक लोगों को एक रहस्यमयी बीमारी (Andhra Pradesh Mysterious Disease) से पीड़ित होने के बाद भर्ती कराया गया है। जानते हैं, क्या है यह रहस्यमयी बीमारी और इसके लक्षण...

आंध्र प्रदेश में रहस्यमयी बीमारी से 1 की मौत, 290 से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, दिख रहे हैं इस बीमारी के लक्षण
The affected patients showed symptoms similar to the Eluru cases such as fainting, frothing, convulsions, vomiting and others.

Written by Anshumala |Updated : December 8, 2020 8:24 PM IST

Andhra Pradesh Mysterious Disease: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी (Y. S. Jaganmohan Reddy) ने सोमवार को एलुरु (Eluru) सरकारी अस्पताल का दौरा किया और उन रोगियों से मुलाकात की जो एक रहस्यमयी बीमारी (Mystery Disease) के शिकार हो गए हैं। रेड्डी (Reddy) अस्पताल में भर्ती लगभग सभी रोगियों और उनकी देखभाल करने वालों से मिले। वह उनके बेड के पास बैठे और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। उन्होंने मिल रहे इलाज के बारे में भी उनसे पूछा। इस दौरान कई रोगियों ने उन्हें उन लक्षणों के बारे में बताया। ये मरीज शनिवार को पश्चिम गोदावरी जिले के मुख्यालय के कुछ हिस्सों में शुरू हुई रहस्यमयी बीमारी (Andhra Pradesh Mysterious Disease) से बीमार पड़ गए थे।

रहस्यमयी बीमारी से 300 लोग हुए हैं प्रभावित (Mystery Disease in Andhra Pradesh)

मुख्यमंत्री (CM Jaganmohan Reddy) ने मरीजों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है। अस्पताल के दौरे के बाद, रेड्डी के इस मामले पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ एक बैठक करने की उम्मीद है। इस रहस्यमय बीमारी से लगभग 300 लोग प्रभावित होने की सूचना है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के इलुरु (Eluru in Andhra Pradesh) शहर में शनिवार रात से अबतक 227 से ज्यादा लोगों को रहस्यमयी बीमारी (Andhra Pradesh Mysterious Disease) की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। रोगियों में मिर्गी (Epilepsy symptoms) जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं।

बच्चों सहित महिलाएं भी हो रही हैं रहस्यमयी बीमारी की शिकार

कुल मिलाकर, शनिवार रात तक 46 बच्चों और 76 महिलाओं सहित 227 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 70 को उनकी हालत स्थिर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बेहतर इलाज के लिए पांच लोगों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया। रोगियों का निजी अस्पतालों में भी इलाज किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इनलोगों की जिंदगी को कोई खतरा नहीं है और इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने इलुरु के सरकारी अस्पताल (Govt Hospital in Eluru) के दौरे के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रभावित लोगों को चक्कर और मिर्गी की शिकायत (Epilepsy Disease) के साथ अस्पताल लाया गया था।

Also Read

More News

किसी भी प्रकार के वायरल संक्रमण का पता नहीं चला

पानी के नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया है और जल प्रदूषित होने की कोई रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मरीजों के खून के नमूने लैब में भेजे गए हैं, लेकिन किसी भी प्रकार के वायरल संक्रमण का पता नहीं चला है। सभी रोगियों का कोरोना परीक्षण (Corona Test) भी करवाया गया, लेकिन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। मंत्री ने कहा कि अन्य परीक्षण के नतीजे आने के बाद अधिक जानकारी का पता लग सकेगा। घबराने की जरूरत नहीं है।

मिर्गी, कंपकंपी जैसे दिख रहे हैं पीड़ितों में लक्षण

इस रहस्यमयी बीमारी (Andhra Pradesh Mysterious Disease in hindi) से प्रभावित लोगों ने अचानक गिरने, मुंह में झाग और कंपकंपी (shivering) की शिकायत की। जिन लोगों को शनिवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें ठीक होने के बाद रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई थी। चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञ बीमारी के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रभावित लोगों में ज्यादातर बुजुर्ग और बच्चे हैं।

जब पड़े मिर्गी का दौरा, जरूर आजमाएं ये चार घरेलू उपाय

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना संक्रमितों में बढ़ा इस खतरनाक बीमारी के होने का खतरा, इम्यूनिटी कमजोर हुई तो जा सकती है जान

About the Author

... Read More