
Also Read
Anant Ambani Emotional Speech on Pre Wedding Celebration: अनंत अंबानी और राधिका अंबानी का प्रीवेडिंग सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा बटोर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन को गुजरात के जामनगर में किया गया। जिसकी खूब चर्चा हो रही है, लेकिन इस फंक्शन से भी ज्यादा चर्चा अनंत अंबानी की भावुक स्पीच की हो रही है। जिसमें उन्होंने अपने, अपने माता-पिता और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के बारे में खुलकर बात की। राधिका के बारे में उन्होंने बताया कि हर मुसीबत में राधिका ने उनका साथ दिया है और मेरी बीमारी में भी मेरा सपोर्ट बनकर राधिका खड़ी रही। बताते चलें कि मोटापे के साथ-साथ अनंत अन्य कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि उनकी हर बीमारी में उनके पेरेंट्स और राधिका ने उनका पूरा साथ दिया। चलिए जानते हैं किन बीमारियों से जूझ रहे हैं अनंत अंबानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत को अन्य हेल्थ कंडीशन होने के साथ-साथ अस्थमा की समस्या भी थी और उससे निपटने के लिए बार-बार उन्हें स्टेरॉयड दवाएं लेनी पड़ती थी। बार-बार इन दवाओं का इस्तेमाल करने के कारण उनके शरीर का वजन बढ़ता चला गया और वे गंभीर मोटापे का शिकार हो गए। अनंत पहले भी कई बार अपनी हेल्थ कंडीशन के बारे में मीडिया के सामने इंटरव्यू में बता चुके हैं।
इससे पहले भी अनंत अंबानी ने अपने शरीर के वजन को काफी हद तक कंट्रोल पा लिया था, लेकिन हेल्थ कंडीशन के चलते उनके शरीर का वजन फिर से बढ़ने लगा। खबरों के अनुसार उस समय अनंत अंबानी ने महद 18 महीनों में ही अपने शरीर से 108 किलो वजन कम कर दिया था। हालांकि, कुछ समस्याओं को चलते उनका वजन फिर से बढ़ने लगा।
एक मीडिया इंटरव्यू में भी अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की तारीफ करते दिख रहे थे और उन्होंने बताया कि मेरे जीवन के हर मोड़ पर राधिका ने मुझे साथ दिया है। मेरी बीमारियों से लड़ने में राधिका मेरे साथ खड़ी रही। बढ़ते शरीर के वजन को कम करने में भी राधिका ने मेरा हौसला बढ़ाया। अनंत ने बताया कि राधिका ने ही उन्हें कभी हौसला न हारना सिखाया है।