... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई बार शारीरिक और मानसिक थकावट का एहसास होता है। बालासन के अभ्यास से इस तरह की थकान से आपको राहत मिलती है। © Shutterstock.
बालासन को कई लोग शिशु आसन भी कहते हैं क्योंकि इस योगासन के अभ्यास में व्यक्ति का आकार छोटे शिशु की तरह हो जाता है। बालासन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को कई बार शारीरिक और मानसिक थकावट का एहसास होता है। बालासन के अभ्यास से इस तरह की थकान से आपको राहत मिलती है। इसके अलावा कई बार हाई ब्लड प्रेशर के कारण लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। अगर ऐसे में मरीज बालासन का नियमित अभ्यास करता है, तो उसकी ये समस्या भी ठीक हो जाती है। बालासन के अभ्यास से शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर तनावमुक्त हो जाता है।
यह भी पढ़ें –एक आसन हर रोज : शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है गरुड़ासन
बालासन करने की विधि
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : योग का यह आसन दूर करेगा तन-मन की थकान
बालासन के अन्य लाभ
बालासन के नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
बाजुओं व शरीर से अतिरिक्त चर्बी दूर होती है और शरीर स्वस्थ बनता है। बालासन के अभ्यास से कब्ज में भी राहत मिलती है और पीठ के दर्द में आराम मिलता है।
इसके अलावा इसके अभ्यास से तंत्रिका तंत्र को भी विश्राम मिलता है।
जिससे चिड़चिड़ापन दूर होता है और थकान भी दूर होती है।
यह भी पढ़ें –पीसीएस की शिकार है हर तीसरी महिला, फिर भी करती हैं लापरवाही
हाई ब्लड प्रेशर में भी हैं फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर का सीधा प्रभाव आपके दिल और दिमाग पर पड़ता है जिससे कई बार गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। बालासन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप की वजह से दिल की बीमारियों और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ये दोनों ही बीमारियां गंभीर हैं और कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर के बढ़ने या घटने का पता लगते ही आपको इसे कंट्रोल करने की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए बाजार में बहुत तरह की दवाइयां मौजूद हैं। चिकित्सक के परामर्श अनुसार आप दवा ले सकते हैं, जिनसे ब्लड प्रेशर बढ़ने पर इसे तुरंत काबू किया जा सके। मगर इस समस्या को जड़ से ठीक करने के लिए योगसन से बेहतर और सुरक्षित कोई विकल्प नहीं है।