Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Ayushmann Khurrana On Vertigo Disease: एक्टर आयुष्मान खुराना को थी ये बीमारी, कई साल पहले कराया इलाज तो मिला आराम

आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्हें वर्टिगो (vertigo disease) नाम की बीमारी थी।

Ayushmann Khurrana On Vertigo Disease: एक्टर आयुष्मान खुराना को थी ये बीमारी, कई साल पहले कराया इलाज तो मिला आराम

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 21, 2022 9:14 PM IST

Ayushmann Khurrana on vertigo disease: हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और सिंगर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वह एक ऐसी बीमारी की चपेट में आ गए थे जिसकी वजह से उन्हें अपना काम करने में भी दिक्कत आती थी। आयुष्मान ने बताया कि उन्हें काफी लम्बे समय तक डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी और अपना इलाज कराना पड़ा। इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ऐन एक्शन हीरो (An Action Hero) की शूंटिंग में बिजी आयुष्मान खुराना ने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अपनी फिल्मों में स्टंट सीन करने में दिक्कत आती थी क्योंकि वे जैसे ही किसी ऊंची जगह पर जाते थे उन्हें चक्कर आने लगते थे और वो एक जगह बैठ जाते थे। दरअसल, ये सभी उस बीमारी के लक्षण हैं जिससे आयुष्मान खुराना पीड़ित थे। (Ayushmann Khurrana sufferred from vertigo disease)

वर्टिगो की बीमारी में हुए ऐसे अनुभव..

आयुष्मान खुराना ने आजतक कॉन्क्लेव में मीडिया से कहा कि उन्हें तकरीबन 6 साल पहले पता चला कि उन्हें वर्टिगो नाम की बीमारी है। आयुष्मान ने कहा कि जब मुझसे एक ऊंची इमारत पर चढ़कर छलांग लगाने के लिए कहा गया तो मैं घबरा गया। मुझे लगा कि मैं गिर जाऊंगा। यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मुझे अंदर तक डरा दिया था।

उन्होंने बताया कि यह एक मुश्किल समय था। हालांकि, उन्होंने बताया कि वर्टिगो से आराम पाने के लिए डॉक्टर की मदद ली और अपना इलाज कराया। आयुष्मान ने इलाज के तरीकों पर भी बात की।

Also Read

More News

कैसे मिली वर्टिगो की बीमारी से राहत ?

आयुष्मान ने कहा कि डॉक्टर से कंसल्ट (Consulting your doctor) करना बहुत महत्वपूर्ण है। शुरूआत में कुछ दवाइयां दी जाती हैं जिसका सेवन महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब मरीज उठता है तो उसका सिर घूमने लगता है और इससे आराम पाने के लिए व्यक्ति को दवाइयों और इलाज से जुड़ी सभी बातें माननी चाहिए। वर्टिगो का इलाजसंभव है। क्योंकि यह समस्या बार-बार हो सकती है और फिर ठीक भी हो जाती है। इसका सामना करने के लिए लोगों को खुद को अंदर से मजबूत बनाना चाहिए।

वर्टिगो की बीमारी के कारण और लक्षण क्या हैं

एक्सपर्ट्स के अनुसार वर्टिगो बीमारी की बजाय कई बीमारियों का लक्षण कही जा सकती है। ज्यादातर मामलों में वर्टिगो कान के अंदरूनी हिस्से की एक समस्या बीपीपीवी ( benign paroxysmal positional vertigo) की वजह से होती है। इस स्थिति में कैल्शियम के नन्हें टुकड़े कान के अंदरूनी हिस्से में जमा होने लगते हैं जिससे यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं, कान के अंदर स्थित वेस्टिबुलर नर्व (vestibular nerve) की वजह से भी यह लक्षण दिखायी दे सकते हैं। वर्टिगो के लक्षण कुछ सेंकेंड्स से लेकर मिनटों और कुछ मामलों में दिनभर महसूस हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वर्टिगो में पीड़ित व्यक्ति को इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं-

  • तेज सरसराहट या किसी अन्य प्रकार की सेंसेशन
  • चक्कर आना ( Dizziness)
  • ठीक से खड़ा हो पाने में दिक्कत।
  • आंखों का घूमना
  • उल्टी, मतली (nausea)
  • बहुत अधिक पसीना आना (excessive sweating)
  • कान में सांय-सांय की आवाज सुनाई देना या सुनने की शक्ति पूरी तरह खत्म हो जाना।