... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
इंफेक्शन की कई समस्याओं से दूर रखता है आंवला जूस, जानें घर में कैसे करें तैयार
Amla Juice Fights Infection : इंफेक्शन से बचने की जब भी कोई बात होती है, तो डॉक्टर्स सबसे पहले विटामिन-सी वाले खाद्य पदार्थ खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में हमारी (Amla Juice Fights Infection) सहायता करता है। आंवला, संतरा, नींबू जैसे कई ऐसे खट्टे फल हैं, जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं।
आंवला (Indian Gooseberry) ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। आंवले में ऐसे कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सिर्फ हमारे शरीर के लिए बेहतर होता है, बल्कि इसके सेवन से दांत, स्किन और बाल भी काफी अच्छे होते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स आंवले से बने च्यवनप्राश का सेवन करने की सलाह देते हैं। आंवले से आप जूस भी तैयार कर सकते हैं।
आंवले का जूस पीने से वायरल इंफेक्शन (Amla Juice Fights Infection) से होने वाली समस्याएं जैसे- फ्लू, सर्दी और जुकाम से राहत मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वायरल इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। जिससे सर्दी-ज़ुकाम और मौसमी बुखार जैसी परेशानियां दूर होती हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि, आंवला खाने या आंवले का जूस (Amla juice benefits) पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखे जा सकते हैं। इससे, रक्त में शुगर की मात्रा धीरे-धीरे घुलती है। जिससे, ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। साथ ही आंवले का जूस पीने वाले डायबिटिक्स की कुछ और समस्याएं जैसे डायबिटिक नैचुरोपैथी और दिल की बीमारियों का ख़तरा भी कम होता है।
हर दिन आंवले का जूस पीने से पिम्पल्स और डार्क स्पॉट्स जैसी स्किन की समस्याएं ठीक होती हैं। आंवला एक एंटी-एजिंग फल है, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। आंवले का जूस पीने से स्किन पर उम्र का असर नहीं दिखाई पड़ता। इससे, स्किन कोलाजन और नए स्किन सेल्स बनने की प्रक्रिया में सुधार होता है।
क्या खाया है कभी लाल केला? जान लेंगे इसके ये 4 फायदे तो जरूर चखेंगे इसका स्वाद
दांतों की सफाई में ना करें ये गलतियां, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक
रोजाना रात को पिएं दालचीनी वाला दूध, सेहत को होंगे ये 5 अद्भुत फायदे
कहीं आप भी तो नहीं खाते अधिक टमाटर? हो सकती हैं ये 4 बीमारियां
माउथवॉश से कोरोना की गंभीरता को किया जा सकता है कम! जानें क्या कहती है रिसर्च
डिप्रेशन की दवा कोरोना वायरस के इलाज में होगी मददगार, वैज्ञानिकों का दावा
कॉफी पीने से महिलाओं का बेली फैट होता है कम, रिसर्च में हुआ खुलासा