
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
ब्लड शुगर लेवल कम करने के घरेलू तरीके ।
Amla benefits for Diabetics: आंवला एक ऐसा फल है जो विटामिन सी (Vitamin C Rich Fruit) से समृद्ध होता है। आंवले को इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boosting Food) करने के लिए खाया जाता है। इसके अलावा, यह आंखों, स्किन और बालों की सेहत भी सुधारता है। पर डायबिटीज़ यानि हाई ब्लड शुगर से परेशान लोगों के लिए यह एक बहुत ही उपयोगी औषधि के तौर पर भी काम करता है। क्योंकि, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। एक्सर्ट्स आयुर्वेद की मदद से डायबिटीज़ का इलाज करने के लिए आंवले के सेवन की सलाह दी जाती है। कुछ स्टडीज़ में भी यह बात कही गयी है कि आंवले का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इस तरह डायबिटीज़ मैनेजमेंट मे यह फल मददगार होता है।
जैसा कि भारतीय परिवारों में घरेलू नुस्खों के तौर पर आंवले का रस डायबिटीज़ कंट्रोल करने के लिए पिया जाता रहा है। इसीलिए, ब्लड शुगर लेवल जब बहुत हाई हो तो, लोग आंवले का रस, फल, अचार और यहां तक कि इस फल के सूखे टुकड़ों का सेवन करते हैं, जो कि पूरी तरह से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं क्यों आंवला है डायबिटिक्स के लिए बेस्ट -
दरअसल, अमला या आंवले में मौजूद विटामिन सी एक स्ट्रॉन्ग एंटी-ऑक्सिडेंट (Antioxidant) है। यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से भी रोकता है। इसी तरह आंवले में विटामिन ए, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम भी होता है। इसमें, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और डायूरेटिक एसिड की मात्रा भी काफी ज़्यादा होती है।
हार्ट अटैक से बचने के लिए रखें डायट का ख्याल, हेल्दी हार्ट के लिए रोज़ खाएं नट्स
Covid-19 in India: सितंबर तक खत्म हो जाएगा भारत से कोरोना, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का दावा
Pregnancy Care: प्रेगनेंसी में सुबह आते हैं चक्कर, होता है सिर दर्द? मॉर्निंग सिकनेस की इस परेशानी से बचने के लिए आज़माएं ये घरेलू नुस्खे