अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को है यह बीमारी, परिवार के इस सदस्य को भी है यह स्किन डिजिज..

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन को एक्जिमा नाम की बीमारी है। जानें क्या है स्किन से जुड़ी ये बीमारी और इसके लक्षण।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 25, 2024 4:35 PM IST

Shweta Bachcan Skin Disease: बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके परिवार में लोगों को एक गम्भीर स्किन डिजिज है। खुद अगस्त्य को भी यह बीमारी है और वह अपनी इस बीमारी की वजह से बहुत दुखी और लो महसूस करते थे। अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) ने बताया कि उन्हें एक्ज़िमा (Eczema) नाम का त्वचा रोग है। अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) की शूटिंग के दौरान उन्हें अपनी इसी स्किन डिजिज (Agastya Nanda skin diseases) की वजह से बहुत अधिक इंसिक्योरिटी महसूस होती थी।

अगस्त्य ने अपनी बहन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पॉप्युलर पॉडकास्ट में हिस्सा लिया और यहां उन्होंने अपनी बीमारी और मेंटल हेल्थ पर कई बातें की। अभिनेता ने बताया वे अपनी स्किन डिजिज के कारण बहुत अधिक एंग्जायटी और असुरक्षित महसूस करते थे। वे अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान भी इसी वजह से बहुत अधिक परेशान थे।

परिवार में है ये बीमारी (Genetic skin disease in bachchan family)

पॉडकास्ट में जब अगस्त्य से पूछा गया कि वे अपनी स्किन की देखभाल (skin care routine) कैसे करते हैं। तो अगस्त्य ने बताया कि, 'मुझे अपनी मां (Shweta Nanda Bachchan) से विरासत में एक्ज़िमा की बीमारीमिली है। यह एक त्वचा रोग है और यह मेरी मां (श्वेता बच्चन नंदा) को भी है।'

अगस्त्य ने आगे कहा कि, 'मैं जानता हूं यह मम्मी के बस में नहीं  था लेकिन उन्हें यह स्किन डिजिज है और इसीलिए यह मुझे भी हो गयी। यह एक परेशानीभरी बीमारी है। मैं चाहता हूं कि लोगों को इस बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले। अगस्त्य नंदा ने बताया कि वे अपनी स्किन केयर को लेकर बहुत सजग हैं और वह केवल सनस्क्रीन (sunscreen), फेस वॉश (Face wash) और फेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।'

क्या है एक्जिमा की बीमारी और इसके लक्षण

एक्जिमा एक प्रकार का स्किन इंफेक्शन है जिसमें त्वचा में बहुत अधिक खुजली और इरिटेशन महसूस हो सकती है। एक्जिमा में स्किन का रूखापन बढ़ सकता है। एक्जिमा के लक्षण आमतौर पर हाथों, पैरों, गर्दन, कान के आसपास, लिप्स और चेहरे पर दिखायी दे सकते हैं। एक्जिमा के पीड़ित लोगों की त्वचा पर खुजली और इरिटेशन के अलावा ये लक्षण (Symptoms of Eczema) दिखायी दे सकते हैं-

  • त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते या स्किन रैशेज़ (skin rashes)
  • स्किन में सूजन (skin inflammation)
  • इरिटेशन और जलन

एक्जिमा के कारण क्या हैं?  (Causes of Eczema skin disease in hindi)

एक्सपर्ट्स के अनुसार एक्ज़िमा का एक बड़ा कारण स्ट्रेस (stress can cause eczema) है। इसके अलावा खान-पान की खराब आदतों के कारण आंतों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। यह स्थिति एक्जिमा की बीमारी को ट्रिगर कर सकती है। एक्जिमा के कुछ अन्य कारण ये भी हो सकते हैं-

  • दूषित पानी या खाना खाने से (consuming contraindicated food and water)
  • केमिकल वाले स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल
  • मेकअप प्रॉडक्ट्स से एलर्जी
  • हार्मोन्स का असंतुलन   (Hormonal imbalance)
  • अनुवांशिक कारण (genetics)