अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, हॉस्पिटल में फॉलो कर रहे हैं डब्लूएचओ के सुझाए डायट प्लान

मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बिग बी और अभिषेक बच्चन की सेहत पहले से बेहतर है और दोनों इलाज के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, दोनों अभी एक सप्ताह और हॉस्पिटल में रहेंगे। बिग बी के खानपान का खास ख्याल रखा जा रहा है, ताकि उन्हें इलाज के दौरान कोई और समस्या ना हो। जानिए, क्या ले रहे हैं डायट में बिग बी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 15, 2020 9:05 AM IST

Amitabh Bachchan Diet In Corona: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोनावायरस (Abhishek Bachchan corona infected) से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए पिछले तीन दिनों से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि बिग बी और अभिषेक बच्चन की सेहत पहले से बेहतर है और दोनों इलाज के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, बिग बी और अभिषेक अभी एक सप्ताह और हॉस्पिटल में रहेंगे।

शनिवार को बिग बी को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बिग बी और अभिषेक को कोरोना के बेहद ही माइल्ड लक्षण (mild symptoms of corona) हैं। ऐसे में उनके इलाज में किसी एग्रेसिव ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ रही है। दोनों ही अइसोलेशन वॉर्ड में अलग-अलग कमरे में हैं। डॉक्टर अमिताभ (Amitabh Bachchan) की उम्र का ख्याल और पुरानी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए ही उनके इलाज और खानपान (Amitabh Bachchan Diet In Corona) का ख्याल रख रहे हैं।

कैसे आया बच्चन फैमिली में कोरोनावायरस

कई खबरों के अनुसार, बच्चन परिवार में कोरोनावायरस अभिषेक बच्चन के जरिए आया है। दरअसल, अभिषेक अपनी वेब सीरीज के लिए अक्सर घर से बाहर जाते थे। मुंबई स्थित एक डबिंग स्टूडियो में वो डबिंग के लिए जाते थे और शायद यहीं से उन्हें कोरोनावायरस ने अपना शिकार बनाया। हालांकि, उनकी मां जया बच्चन और बाकी सभी स्टाफ को छोड़कर बिग बी, एश्वर्या राय, बेटी आराध्या और खुद अभिषेक  कोरोना संक्रमित हुए हैं।

होम क्वारंटीन में एश्वर्या, जया और आराध्या

कोविड-19 का टेस्ट बच्चन परिवार के सभी सदस्यों का किया गया था, जिसमें से एश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। फिलहाल, दोनों होम क्वारंटीन में हैं। जया बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया था। बताया जा रहा है कि एश्वर्या-आराध्या में कोरोना के बहुत ही माइल्ड लक्षण हैं।

क्या खा रहे हैं हॉस्पिटल में बिग बी?

-हॉस्पिटल में डॉक्टर उनके खानपान का काफी ध्यान (Amitabh Bachchan Diet In Corona in hindi) रख रहे हैं। उन्हें खाने के लिए कोरोना के पेशेंट वाली ही डायट दी जा रही है। डब्लूएचओ के अनुसार, कोविड-19 के मरीजों को बिल्कुल हल्का और सुपाच्य भोजन खाना चाहिए। इसमें इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity booster foods) करने वाली चीजें अधिक शामिल हो। साथ ही विटामिन सी (Vitamin C) युक्त फूड्स भी देना चाहिए, ताकि शरीर में इस विटामिन की कमी ना हो।

-खासतौर पर विटमिन-सी और विटमिन-डी। इसके साथ ही गुनगुना पानी, ताजी सब्जियां, खिचड़ी और हल्की दालें। ऐसा खाना कोविड के मरीजों को ऊर्जा देने, थकान दूर करने, वाइट ब्लड सेल्स (WBC) की संख्या बढ़ाने में सहायता करता है। ताकि कोरोना को जल्दी हराया जा सके।

डब्लूएचओ द्वारा सुझाए गए कोविड-19 मरीजों के लिए डायट

डब्लूएचओ ने कोरोना मरीजों के लिए खानपान में सावधानी बरतने हेतु कुछ गाइडलाइंस भी जारी की थीं...

1 कोरोना मरीजों की डायट में सब्जियां और दालें शामिल होनी चाहिए। इससे शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है।

2 अधिक नमक शामिल करने से बचना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

3 मसालेदार और तली-भुनी चीजें ना खाएं। घर का बना खाना खाएं। तेल की गुणवत्ता का ध्यान रखें। बासी खाना ना खाएं।

4 चीनी का सेवन संतुलित मात्रा में करें। यदि कोरोना के मरीज को शुगर की समस्या है, तो इसका सेवन ना करें।

5 शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी खूब पिएं। ताजे फल खाएं। फलों से तैयार जूस पिएं। एल्कोहल का सेवन ना करें।

हॉस्पिटल में अमिताभ का दूसरा दिन, हालत पहले से बेहतर आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है इलाज, डॉक्टर ने कहा एग्रेसिव ट्रीटमेंट की नहीं जरूरत

अमिताभ बच्चन की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, इन बीमारियों से भी ग्रस्त हैं बिग बी, डॉक्टर्स बरत रहे पूरी सावधानी

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना से संक्रमित, मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती, स्टाफ का भी हुआ कोविड-19 टेस्ट