Amitabh Bachchan Reaction on Coronavirus: कोरोना वायरस पर अमिताभ ने लिखी कविता, देखें वीडियो

कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस की वजह से पहली मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ भारत में अबतक 76 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में चिंता का विषय बन चुकी है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 13, 2020 4:56 PM IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ पूरी दुनिया में फैल चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस की वजह से पहली मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ भारत में अबतक 76 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में चिंता का विषय बन चुकी है। सभी कोरोना वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय बता रहे हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan Reaction on Coronavirus) ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के उपचार पर कविता शेयर की। अमिताभ ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को संदेश किया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से डरना नहीं है। बल्कि उसका डटकर सामना करना है।

ट्विटर पर वीडियो शेयर (Amitabh bachchan Reaction on Coronavirus) करते हुए उन्होंने कहा,  “बहुतेरे इलाज बतावें ,जन जनमानस सब , केकर सुनैं, केकर नाहीं, कौन बताए इ सब ; केयु कहिस कलौंजी पीसौ, केयु आँवला रस। केयु कहस घर म बैठो, हिलो न ठस से मस। ईर कहेन औ बीर कहेन, की ऐसा कुछ भी Carona, बिन साबुन से हाथ धोई के ,केहू के भैया छुओ न। हम कहा चलो हमौ कर देत हैं, जैसन बोलैं सब। आवय देयो, Carona-फिरोना, ठेंगुआ दिखाऊब तब!"

Covid-19 Vs Flu in Hindi: कोरोना वायरस और फ्लू में क्या है अंतर?

भारत में अबतक 76 मामलों की हुई पुष्टि

मालूम हो कि  भारत में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या 76 पहुंच गई है। गुरुवार को 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें से 11 मामले महाराष्ट्र से हैं। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लद्दाख और आंध्र प्रदेश से एक-एक मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक विदेशी नागरिक को भी संक्रमित पाया गया है।

दुनिया भर कोरोना से कम से कम 4600 लोगों की हो चुकी है मौत

कोरोना से पूरी दुनिया में कम से कम 4,600 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लगभग 1,25,293 लोग इससे वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस चीन में 3,100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन क वुहान शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।। इटली में इस वायरस से लगभग 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। वही,  ईरान में 429 लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source