अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, फिट रहने के लिए हॉस्पिटल में भी कर रहे हैं योग, जानिए कब हो सकते हैं डिस्चार्ज

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 25, 2020 3:02 PM IST

Amitabh Bachchan health update in hindi: पिछले 14 दिनों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हॉस्पिटल में अपना कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। 11 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। साथ ही अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। वो दोनों तब से हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan health update) को पहले भी कई सेहत संबंधित समस्याएं हो चुकी हैं और उनका सिर्फ 25 प्रतिशत ही लिवर काम करता है। ऐसे में उनके ऊपर डॉक्टर्स शुरू से ही नजर बनाए हुए हैं।

हॉस्पिटल में बिग बी दृढ़ता से लड़ रहे हैं कोरोना बीमारी के खिलाफ

मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में बिग बी कोरोना का इलाज पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता (Amitabh Bachchan health update) से करवा रहे हैं। जब से बिग बी हॉस्पिटल में हैं खुद को किसी ना किसी काम में एक्टिव रखते हैं। देश और दुनिया के फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई बातें शेयर करते हैं।

फिट रहने के लिए करते हैं योग

जिस तरह अमिताभ बच्चन (Big b) घर पर खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए योग किया करते थे, वह काम हॉस्पिटल में भी वो कर रहे हैं। यहां वो हल्के-फुल्के एक्सरसाइज और योग का सहारा ले रहे हैं, ताकि जल्दी स्वस्थ हो जाएं। योग करने से मन फ्रेश होता है। मन-मस्तिष्क से तनाव दूर होता है। जाहिर  सी बात है, जिसे कोरोनावायरस अपना शिकार बना ले, उसका स्ट्रेस लेवल बढ़ना जायज है। ऐसे में हर किसी को योग, मेडिटेशन, एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए, ताकि दिमाग को शांत और तनाव मुक्त रख सकें।

नियमित दिनचर्या का कर रहे हैं अमिताभ बच्चन पालन

ब्लॉग लिखने के अलावा, बिग बी अपनी नियमित दिनचर्या को बनाए हुए हैं। यही कारण है कि 77 वर्ष की उम्र में भी उनकी एनर्जी लेवल अच्छे-अच्छों को छका देती है। अपनी डायट में वह सादा और सुपाच्य भोजन को शामिल करते हैं। हॉस्पिटल में भी डायट का खास ख्याल रखा जा रहा है।

हॉस्पिटल में अमिताभ का दूसरा दिन, हालत पहले से बेहतर आइसोलेशन वॉर्ड में चल रहा है इलाज, डॉक्टर ने कहा एग्रेसिव ट्रीटमेंट की नहीं जरूरत

पूरी तरह स्वस्थ्य हैं अमिताभ

खबरों के अनुसार, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan in hindi) अब पहले से बहुत अधिक बेहतर और स्वस्थ हैं। दूसरे कोरोना मरीजों की तरह उन्हें भी 7 दिन के इलाज के बाद दस दिन तक डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। अभी कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

बच्चन परिवार डॉक्टर की निगरानी में

बच्चन परिवार में जया बच्चन को छोड़कर अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का भी इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। ऐश्वर्या राय और आराध्या में हल्के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें भी हॉस्पिल में एडमिट कर लिया गया था। फिलहाल सभी एक ही फ्लोर पर अलग-अलग कमरे में अपना इलाज करवा रहे हैं और किसी को भी एक-दूसरे से मिलने की इजाजत नहीं है।

अमिताभ बच्चन की सेहत पहले से बेहतर, हॉस्पिटल में फॉलो कर रहे हैं डब्लूएचओ के सुझाए डायट प्लान

अमिताभ बच्चन की कोरोना की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव, इन बीमारियों से भी ग्रस्त हैं बिग बी, डॉक्टर्स बरत रहे पूरी सावधानी

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हुए कोरोना से संक्रमित, मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में भर्ती, स्टाफ का भी हुआ कोविड-19 टेस्ट