hamburger icon
A
Read in English

महानायक अमिताभ की नातिन से सुनाई एंग्जाइटी और थेरैपी की आपबीती, जानिएं क्या है ये समस्या

सोशल मीडिया पर नव्या नंदा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नव्या आरा हेल्थ (Aara Health) के साथ मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर चर्चा कर रही हैं। सबसे चौंकने वाली बात यह है कि नव्या इस वीडियो में बता रही हैं कि वह खुद भी एंग्जाइटी की शिकार (Amitabh Bachchan Granddaughter) रह चुकी हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 2, 2020 7:39 PM IST

Amitabh Bachchan Granddaughter : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेदी नंदा (Navya Naveli Nanda) अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। वैसे तो नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन इस बार वे अपने फोटोज और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में नहीं आई हैं। सोशल मीडिया पर नव्या नंदा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नव्या आरा हेल्थ (Aara Health) के साथ मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर चर्चा कर रही हैं। सबसे चौंकने वाली बात यह है कि नव्या इस वीडियो में बता रही हैं कि वह खुद भी एंग्जाइटी की शिकार (Amitabh Bachchan Granddaughter) रह चुकी हैं।

परिवार जानते थे इस थेरैपी के बारे में

इस वीडियो में नव्या के साथ अन्य 3 लड़कियां भी हैं। यह तीनों मेंटल हेल्थ पर चर्चा कर रही हैं। यह वीडियो बीते मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। नव्या ने वीडियो में खुद के संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने आरा हेल्थ को कहा कि उन्होंने कैसे एंग्जाइटी के लिए मेडिकल हेल्प ली। उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि उस दौरान मुझे थोड़ा असहज महसूस सा हो रहा था, क्योंकि मेरे साथ पहली बार ऐसा हो रहा था। उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर बातचीज करने से पहले खुद इसे अनुभव करना चाहती थी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मेरी इस थेरैपी के बारे में मेरा परिवार जानता है, लेकिन मेरे दोस्त इस बारे में बिल्कुल भी नहीं (Amitabh Bachchan Granddaughter) जानते थे।

पहले कर रही थीं असहज महसूस

नव्या ने अपने एंग्जाइटी इलाज के बारे में कहा कि शुरुआत में मुझे लगा यह ठीक है, लेकिन फिर लगा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा अब मैं सप्ताह में सिर्फ एक बार ही इस रुटीन में हूं और मुझे नहीं लगता कि स्थिति पहले जितनी खराब है। अब सब चीजें कंट्रोल में है। उन्होंने कहा कि अब मुझे अच्छी तरह से पता है कि क्या चीजें मुझे बार-बार परेशान कर रही थीं।

क्या होती है एंग्जाइटी

एंग्जाइटी एक मानसिक समस्या है। इसे हम पूर्ण रूप से एक बीमारी नहीं कह सकते हैं। एंग्जाइटी के शिकार व्यक्ति को अपनी जिंदगी में बदलाव, काम की चिंता, थकान महसूस होना, काम ना करने की चिंता, परिवार की चिंता रहती है, जिसके कारण वह डरा-डरा सा करता है। इसी समस्या को एंग्जाइटी का नाम दिया गया है।

एंग्जाइटी को कैसे करें दूर?

  • हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करें, ऐसा करने के लिए आप अच्छे विचारों वाले किताब पढ़ें।
  • नकारात्मक चीजों से बचने की करें कोशिश
  • नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करें। इससे आपका मन शांत होगा।
  • संगीत और मनपसंद किताबें, जिससे आपका मन शांत रहेगा और आप नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे।

डिनर के बाद करते हैं ये 6 गलतियां, तो आपका वेट लॉस प्लान हो जाएगा खराब

पुरुषों को प्रतिदिन कितनी मात्रा में पोषक तत्वों की होती है जरूरत?