... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
जानवर भी हो रहे हैं कोरोना से संक्रमण, दो पालतू बिल्लियां कोविड-19 की हुई शिकार
कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर अब पालतू जानवरों में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक कुत्ते की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। अब खबर आई है कि न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां कोरोना वायरस (Pet Cat Infected Coronavirus) पॉजिटिव पाई गई हैं। यह अमेरिका में पालतू जानवरों के संक्रमित होने का पहला केस है।
अमेरिका के कृषि विभाग और संघीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) ने इस बारे में कहा कि शुरुआत में इन पालतू बिल्लियों (Pet Cat Infected Coronavirus) को सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टर्स को जब दिखाया गया, तो ये कोरोना से संक्रमित पाई गईं। सीडीसी के मुताबिक, इन बिल्लयियों के ठीक होने (Pet Cat Infected Coronavirus) की संभावना है। खबरों के मुताबिक, ये बिल्लियां जिस घर में रहती हैं, उसके आस-पास से संक्रमित हुई हैं।
मालूम हो कि ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद अब दुनियाभर के कई जानवरों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि मनुष्यों द्वारा पशुओं में संक्रमण होने का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि जानवरों से इंसान संक्रमित हो रहे हैं।
सीडीसी अधिकारी केसी बॉर्टन बेहरावेश ने इस बारे में कहा, "हम चाहते हैं कि लोग कोरोना वायरस के इन मामलों से घबराएं नहीं। लोग पालतू जानवरों से डरे नहीं या उनकी जांच के लिए न उमड़ पड़ें।" आगे उन्होंने कहा, फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि पालतू जानवर से लोग संक्रमित हो रहे हैं।
इससे पहले बेल्जियम में एक बिल्ली कोरोना से संक्रमित हुई थी। ये बिल्ली अपनी मालकिन के जरिए कोरोना से संक्रमित हुई थी। हालांकि, कई विशेषज्ञों का इस बारे में कहना है कि इंसानों से जानवरों में कोरोना वायरस फैलने का खतरा काफी कम है।
महिलाओं की तुलना में आखिर क्यों पुरुष हो रहे हैं कोरोना के अधिक शिकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
इससे पहले कोरोना वायरस के कारण एक कुत्ते की मौत हो चुकी है। कुत्ते की मौत के बाद जब उसका टेस्ट कराया गया, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस कुत्ते में भी वायरस मालकिन से आया था, जो इलाज के बाद ठीक हो गई थी।
लॉकडाउन के बाद शॉपिंग जानें से पहले इन बातों का रखें ख्याल, वरना बढ़ सकती है परेशानी
कोरोना वायरस को लेकर WHO का बयान, बताया कहां से फैला ये खतरनाक संक्रमण