... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2017 1:55 PM IST
लाल, रसदार और खाने में स्वादिष्ट रैस्पबेरी यानि रसभरी फ्रूट्स सलाद और डेजर्ट में टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको रसभरी क्यों खानी चाहिए।
1) हृदय रोगों से बचाती है
रैस्पबेरी में एंथोसायनिन होता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह इन्फ्लेमेशन और हार्ट डैमेज से भी बचाता है।
2) एंटीऑक्सीडेंट्स
इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो उम्र बढ़ने और कैंसर के विकास को धीमा कर सकते हैं। इसमें कैरोटेनॉयड्स, एलेजिक एसिड और क्वरेटिन भी होते हैं।
3) कैंसर से बचाव
इसके एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको कैंसर से बचाते हैं। एलेजिक एसिड जो कि एक फेनोलिक कंपाउंड है, यह कुछ प्रकार की कैंसर सेल को ख़त्म कर सकता है। साल 2010 के एक अध्ययन के अनुसार, इसके रस से कोलोन, ब्रेस्ट कैंसर की सेल्स का इलाज करने में मदद मिली थी।
4) विटामिन सी
यह विटामिन सी का बेहतर स्रोत है जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट्स है और लिगामेंट्स को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के होता है, जिससे मसक्यूलोस्केलेटल सिस्टम को पोषण मिलता है।
5) हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
इसमें मौजूद एलेगिटैनिन (ellagitannins) और एन्थोकेनिन (anthocyanins) में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कार्टिलेज (cartilage) की रक्षा करते हैं। इस फल को गठिया और गाउट जैसी स्थितियों को भी कम करने के लिए प्रभावी पाया गया है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ-Li, L., Wang, L., Wu, Z., Yao, L., Wu, Y., Huang, L., Gou, D. (2014). Anthocyanin-rich fractions from red raspberries attenuate inflammation in both RAW264.7 macrophages and a mouse model of colitis. Scientific Reports, 4, 6234.
Rao AV1, Snyder DM. Raspberries and human health: a review.J Agric Food Chem. 2010 Apr 14;58(7):3871-83. doi: 10.1021/jf903484g.
God J, Tate PL, Larcom LL. Red raspberries have antioxidant effects that play a minor role in the killing of stomach and colon cancer cells. Nutr Res. 2010 Nov; 30(11):777-82. doi: 10.1016/j.nutres.2010.10.004. PubMed PMID: 21130297.
Ming Liu,Xin Qi Li,Courtney Weber,Chang Yong Lee,§Janice Brown, andRui Hai Liu. Antioxidant and Antiproliferative Activities of Raspberries. J. Agric. Food Chem., 2002, 50 (10), pp 2926–2930. DOI: 10.1021/jf0111209
Jean-Gilles D1, Li L, Ma H, Yuan T, Chichester CO 3rd, Seeram NP. Anti-inflammatory effects of polyphenolic-enriched red raspberry extract in an antigen-induced arthritis rat model. J Agric Food Chem. 2012 Jun 13;60(23):5755-62. doi: 10.1021/jf203456w.