Dandelion के पत्तों से आपके सेहत को होते हैं ये 6 बड़े फायदे

इस पौधे के सिर्फ फूल ही सुंदर नहीं होते हैं बल्कि इसके पत्तों से भी आपको कई फायदे हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 8, 2017 5:29 PM IST

डेंडिलियन (Dandelion) यानि सिंहपर्णी का फूल आपने कई बगीचों में देखा होगा। इस पौधे का फूल जितना सुंदर होता है उतने ही स्वास्थ्य फायदे आपको इसके पत्तों से मिलते हैं। यह पौधा सूरजमुखी के परिवार से जुड़ा है और इसका फूल भी कुछ ऐसा ही दिखता है। चलिए जानते हैं इसके पत्तों से आपको क्या-क्या लाभ होते हैं।

1) हड्डियों के लिए बेहतर

इसके पत्तों में कैल्शियम पाया जाता है जिसे खाने से हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह विटामिन सी और ल्यूटोलिन का भी एक बड़ा स्रोत है जो आपको उम्र से संबंधित हड्डियों के नुकसान से बचाने में भी मदद कर सकता है।

2) डायबिटीज कंट्रोल करता है

डेंडिलियन का जूस पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। इससे इंसुलिन का प्रोडक्शन बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन होता है। यह मरीजों में पेशाब को बढ़ाता है जिससे उन्हें शरीर से एक्स्ट्रा शुगर को निकालने में मदद करता है।

3) पाचन में सहायक

इसके पत्ते लैक्सटिव के रूप में काम करते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और भूख बढ़ा सकते हैं। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखते हैं। यह आपके पित्त के प्रवाह में सुधार करके कब्ज की संभावना कम कर सकते हैं।

4) इन्फ्लेमेशन कम करते हैं

इन पत्तों में फैटी अकाद और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो इन्फ्लेमेशन कम करते हैं। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंस से इन्फ्लेमेशन कम होती है और आपको दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

5) कैंसर को रोकने में मददगार

कई अध्ययनों के अनुसार इसके पत्तों से कैंसर के विकास को धीमा करने में मदद मिलती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स से आगे चलकर कैंसर के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है।

6) स्किन के लिए बेहतर

इसकी डंठल और पत्तों से मिलने वाला दूध आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। इससे स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। यह आपको फंगल और इन्फेक्शन से बचाता है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1. Salarian, M., Solati-Hashjin, M., Shafiei, S. S., Salarian, R., & Nemati, Z. A. (2009). Template-directed hydrothermal synthesis of dandelion-like hydroxyapatite in the presence of cetyltrimethylammonium bromide and polyethylene glycol. Ceramics International, 35(7), 2563-2569.

2. Swanston-Flatt, S. K., Day, C., Flatt, P. R., GoULD, B. J., & Bailey, C. J. (1989). Glycaemic effects of traditional European plant treatments for diabetes. Studies in normal and streptozotocin diabetic mice. Diabetes Res, 10(2), 69-73.

3.Zafar, J. Health Benefits of Dandelion.

4. Cho, B. J., Kim, M., & Song, Y. O. (2015). Effects of Root of Taraxacum coreanum Nakai on the Inhibition of Inflammation and Oxidative Stress Induced by Lipopolysaccharide in ICR Mice. Journal of the Korean Society of Food Science and Nutrition, 44(12), 1763-1770.

5. Martin-Castillo, B., Vazquez-Martin, A., Oliveras-Ferraros, C., & Menendez, J. A. (2010). Metformin and cancer: doses, mechanisms and the dandelion and hormetic phenomena. Cell cycle, 9(6), 1057-1064.

6. Yang, Y., & Li, S. (2015). Dandelion extracts protect human skin fibroblasts from UVB damage and cellular senescence. Oxidative medicine and cellular longevity2015.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source