21 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है अल्जाइमर्स डे, जानें क्या है अल्जाइमर और इस साल की थीम

भूलना एक हद तो ठीक है पर बार-बार कुछ भी भूल जाना और याद न आना ये आपकी भूलने की आदत कहीं बीमारी तो नहीं । अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, क्या है अल्जाइमर बीमारी, ये आज हम आपको इस लेख में बताएंगे ।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : September 21, 2023 1:31 PM IST

World Alzheimer’s Day 2023: अल्जाइमर एक भूलने की बीमारी है जिसमें आपकी याददाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है और आप धीरे-धीरे सब कुछ भूलते जाते हैं, कभी-कभी चीजे भूलना आम बात है लेकिन अगर रोज आपके साथ ऐसा होता है, तो ये खतरनाक हो सकता है, अल्जाइमर बीमारी में व्यक्ति के दिमाग के वे सेल नष्ट होने लगते हैं, जो सोचने, समझने और याद रखने के लिए काम करते हैं, अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज न किया जाएं ,तो ये बहुत खतरनाक हो सकता है, जिसके कारण व्यक्ति पूरी तरह से अपनी याददाश्त खो देता है, वो पूरी तरह से सब कुछ भूल जाता है, वो कौन है, उसका नाम क्या है, कहां का रहने वाला है, सब कुछ पूरी तरह से भूल जाता है, इसलिए समय रहते इस बीमारी का पता लगाना बहुत ही जरूरी है। हर साल अल्जाइमर्स डे इसलिए ही मनाया जाता है ताकि लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जा सके, साथ ही 21 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है और क्या है इस साल की थीम, आइए जानते है।

अल्जाइमर्स डे कब मनाया जाता है

अल्जाइमर डिसीज इंटरनेशनल एक नॉन प्रोफिट संस्था है, जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी और ये अल्जाइमर और डिमेंशिया के लिए काम करती है। हर साल 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर्स डे मनाया जाता है क्योंकि साल 1994 में ‘अल्जाइमर डिसीज इंटरनेशनल’ के दस साल पूरे हुए थे, इसलिए तब से अब तक हर साल अल्जाइमर्स  डे मनाया जाता है।

अल्जाइमर के लक्षण

  • अल्जाइमर में सबसे पहला लक्षण बातें भूलना और एक ही बात को बार-बार पूछना।
  • चीजों को बहुत जल्द रख कर भूल जाना ।
  • चीजों को ढूंढने में दिक्कत होना।
  • किसी भी काम को करने से दूर भागना और अपने काम खुद से न कर पाना।

थीम

“नेवर टू अर्ली, नेवर टू लेट” ये इस की साल की अल्जाइमर्स डे की थीम (Alzheimer's day 2023 theme) है। यह अल्जाइमर के लक्ष्णों को पहचानने में मदद करेगी , साथ ही इससे बचने के तरीकों को बताने में भी सहायता करेगी और यह इस बात पर भी जोर दे रही है कि जिन लोगों को अल्जाइमर बीमारी  है या हो चुकी है, उसको बढ़ने से रोक सके और समय रहते इस पर काबू पा सके।