... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : December 28, 2023 3:42 PM IST
Food warp in silver foil
ये बात हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि ज्यादातर बीमारियों के पीछे हमारा खानपान और लाइफस्टाइल कारण होता है। अक्सर हम खाने को लेकर कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे हमें बीमारियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग खाने में गलती एक दो बार करते हैं और कुछ लोग गलतियों को बार-बार करने के आदी हो जाते हैं। जिससे उनको कई तरह की गंभीर बीमारियां होने के चांस बढ़ जाते हैं। जिन पर नियंत्रण कर पाना काफी मुश्किल होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसी ही एक गलती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप रोजाना कर रहे हैं। और जो लंबे समय में आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। जी हां एल्युमीनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करके खाने से आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानें तो जब हम एल्युमिनियम फॉयल में गर्म खाना पैक करते हैं तो एल्युमीनियम के कण खाने के संपर्क में आ जाते हैं। खाना गर्म होने के कारण ये कण खाने में भी आ जाते हैं। यदि आप ऐसा खाना लंबे समय तक खाते हैं तो आपको मानसिक रोग होने के संभावना बढ़ जाती है। ऐसा खाना रोज खाने वाले लोगों को भूलने की बीमारी हो जाती है।
एल्युमिनियम फॉयल पेपर में यदि आप कोई खट्टा खाद्य पदार्थ पैक करते हैं तो उसके केमिकल रिएक्शन के कारण खाने का स्वाद बदल सकता है। इसके अलावा एल्यूमीनियम आपके पेट में जाकर आपको लीवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं दे सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक फॉयल पेपर में रखी गयी खाने की चीजें मॉइश्चर के कारण खराब हो सकती है। जिन्हें खाने पर आपको बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको बिना वजह डराना नहीं है। इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।