
... Read More
आलूबुखारा खाने के फायदे, प्लम बेनिफिट्स इन हिंदी।
आलूबुखारा (Plum) एक खट्टा-मीठा फल है। देखने में यह बिल्कुल टमाटर जैसा होता है। आलूबुखारा में पौष्टिक तत्व जैसे मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाए रखने में मददगार हैं। इसमें आयरन भी मौजूद ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है। पोटैशियम शरीर के सेल्स को मजबूत बनाते हैं, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं। यह डायट्री फाइबर जैसे सर्बिटल और एसेटोन से भरपूर होता है, जो शरीर के अंगों के सुचारू बनाते हैं। पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। जानते हैं, आलूबुखारा खाने से सेहत (Aloo Bukhara Benefits) पर और क्या-क्या लाभ होते हैं-
आलूबुखारा (plum health benefits in hindi) खाने से वजन नियंत्रित रहता है। 100 ग्राम आलूबुखारे में लगभग 46 कैलोरी होती है। इसमें दूसरे फलों की तुलना में कैलोरी काफी होती है। वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इसे जरूर खाएं।
इसमें विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में होता है, जो आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इसे खाने से ब्लड क्लॉट नहीं बनता, जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही अल्जाइमर के खतरे को भी यह कम करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
छिलके के साथ आलूबुखारे (Aloo Bukhara Benefits in hindi) का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक होता है। यह कैंसर और ट्यूमर की सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। मेनोपॉज के बाद महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें, तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती हैं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के साथ ही दिमाग को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह आपके तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।