Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जब आप किसी भी चीज का सेवन बहुत अधिक करने लगते हैं, तो उसके कुछ साइड एफेक्ट्स भी होते हैं। ऐसे में किसी भी चीज का इस्तेमाल संतुलित रूप से करना चाहिए। ठीक इसी तरह, एलोवेरा का भी अधिक सेवन आपके लिए अच्छा नहीं है। आपने अब तक एलोवेरा जेल के फायदों के बारे में ही सुना होगा, लेकिन इसके कुछ नुकसान (Aloe vera gel side effects) भी होते हैं। ऐलोवेरा में कई ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जिससे ये काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा अपने हर्बल गुणों के लिए जाना जाता है।
कई तरह के सेहत लाभ जैसे रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है, त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाता है, एक्जीमा, डैंड्रफ और सोरायसिस आदि का उपचार करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करता है। इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी मदद करता है। एलोवेरा जूस के सेवन से इम्यून बूस्ट होता है। इतने फायदे होने के बाद भी एलोवेरा के कुछ नुकसान भी होते हैं।
1 एलो जेल का सेवन भी कुछ लोग पेट की समस्या को दूर करने के लिए करते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करना असुरक्षित (Aloe vera gel side effects) हो सकता है। एलो जेल के कुछ साइड एफेक्ट्स जैसे पेट दर्द और ऐंठन आदि उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अधिक सेवन से दस्त, गुर्दे की समस्याएं, मूत्र में रक्त, कम पोटैशियम, मांसपेशियों की कमजोरी, वजन कम होने और दिल की गड़बड़ी हो सकती है। इसके उच्च खुराक से आपको किडनी फेलियर भी हो सकता है।
Stretch Marks : स्ट्रेच मार्क्स को दूर करते हैं ऐलो वेरा जेल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
2 एलो लीफ एक्सट्रैक्ट के सेवन से लीवर की समस्या भी हो सकती है। हालांकि, यह उन लोगों में अधिक होता है, जो एलो के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
3 एलो जेल या लैटेक्स गर्भवती या ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं के लिए भी असुरक्षित हो सकती है, यदि इसका सेवन किया गया तो। यह गर्भपात (miscarriage) और जन्म दोषों (birth defects) से भी संबंधित है।
4 बच्चों के मामले में, त्वचा पर एलो जेल लगाना सुरक्षित है, लेकिन एलो लैटेक्स और एलो लीफ एक्सट्रैक्ट या अर्क का सेवन करना संभवतः उनके लिए असुरक्षित हो सकता है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को पेट दर्द, ऐंठन और दस्त हो सकता है, इसके सेवन से।
5 एलो जेल के सेवन से उन्हें भी बचना चाहिए, जिन्हें आंतों से संबंधित कोई समस्या जैसे क्रॉन्स डिजीज, अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्योंकि यह आंतों की समस्या को बढ़ाता है।