बादाम में मौजूद इस चीज की वजह से स्किन पर बढ़ने लगते हैं दानें! जानें बादाम का कौन सा गुण स्किन के लिए है हानिकारक

क्या आप जानते हैं कि बादाम का सेवन आपके चेहरे पर जिद्दी दाग और मुंहासों का भी कारण बन सकता है? अगर नहीं तो आपको बताते हैं बादाम का कौन सा गुण आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 12, 2023 12:41 PM IST

जब बात नट्स की होती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ बादाम का ही ख्याल आता है क्योंकि बादाम सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नट्स में से एक है। दुनियाभर में ये माना जाता है कि बादाम सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसको कई प्रकार से खाया जा सकता है फिर चाहे वो भिगोकर खाने की बात हो या फिर बिना भिगोए। आप चाहें तो बादाम को शेक या फिर मिठाई या फिर किसी व्यंजन पर बुरक कर भी खा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम का सेवन आपके चेहरे पर जिद्दी दाग और मुंहासों का भी कारण बन सकता है? अगर नहीं तो आपको बताते हैं बादाम का कौन सा गुण आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

बादाम में मौजूद पोषक तत्व

बादाम में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जिसमें से कुछ हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए आपको बताते हैं किन पोषक तत्वों का भंडार है बादामः

1-प्रोटीन

2-फैट

3-कार्बोहाइड्रेट

4-कैरोटीन

5-बी विटामिन

6- विटामिन सी

7-कैल्शियम

8- फास्फोरस

9-आयरन

बहुत ज्यादा बादाम हानिकारक

नियमित रूप से बादाम खाने की सलाह दी जाती है, जो कि आपके शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करता है। बादाम का सेवन शरीर में पोषण की पूर्ति करने में मदद करता है लेकिन ज्यादा बादाम का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कई क्लीनिकल रिसर्च में ये साबित हो चुका है कि मुंहासे और मोटापा, हाई कैलोरी और हाई फैट वाले फूड्स के अधिक सेवन से जुड़ा हुआ है।

बादाम में कैलोरी

बता दें कि बादाम में कैलोरी बहुत अधिक होती है। अगर आप 100 ग्राम बादाम की बात करें तो इसमें 600 कैलोरी होती है और 10 बादाम का वजन लगभग 10 ग्राम होता है और इनमें कैलोरी की मात्रा 60 होती है। वहीं फैट की बात करें तो बादाम की तो ये हाई फैट नट्स में से एक है। बादाम में 50 फीसदी से ज्यादा फैट की मात्रा होती है, जो चेहरे पर मुंहासे और मोटापे को बढ़ानेका काम करती है।

कितने बादाम खाएं

अगर आप नियमित रूप से बादाम खाते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि बादाम को भिगोकर खाएं। बादाम को भिगोकर खाने से उसमें मौजूद गर्मी निकल जाती है। वहीं अगर आप मुंहासों और मोटापे से बचने के लिए बादाम का सेवन करना चाहते हैं तो एक दिन में 10 बादाम से ज्यादा न खाएं। दरअसल ज्यादा बादाम का सेवन आपको मुंहासों और मोटापे का शिकार बना सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source