साउथ के इस बड़े स्टार ने ठुकराया शराब का विज्ञापन! जानें कौन-कौन से एक्टर्स कर चुके हैं अनहेल्दी चीजों का Ads

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने हाल ही में शराब के करोड़ों को ऑफर को ठुकरा दिया है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स धड़ल्ले पान मसाला जैसी चीजों का विज्ञापन दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने बताया कैसे ये एक्टर एक सोशल इन्फुएंसर्स के रूप में लोगों को अनहेल्दी आदतों का शिकार बना रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 17, 2022 12:09 PM IST

साउथ सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपने नियमों के लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक शराब की कंपनी का विज्ञापन देने से मना कर दिया, जिसके लिए उन्हें 10 करोड़ रुपए ऑफर किए जा रहे थे। इससे पहले अल्लू पान मसाला, सिगरेट और रमी गेम जैसे कई ऐसे विज्ञापनों के ऑफर को ठुकरा चुके हैं, जो उनके फैन्स के लिए नुकसानदायक हैं। अल्लू अर्जुन के इन नियमों से साफ दिखता है कि वे अपने फैन्स और देश की जनता की हेल्थ की चिंता करते हैं और नहीं चाहते कि उनके देश के लोग किसी अनहेल्दी चीज को खाएं या फिर किसी जुए की लत में पड़ें। लेकिन वहीं बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो वे गुटखा जैसी चीजों को विज्ञापन में बेचकर खूब पैसा कमा रहा हैं। अपने चहेते अभिनेता व अभिनेत्रियों का विज्ञापन देखकर लोग खुद भी उन चीजों का खूब इस्तेमाल करने लगते हैं।

एक इंफ्लुएंसर रूप में डालते हैं असर

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के अभिनेता व अभिनेत्री सिर्फ देश की जनता के ही नहीं पूरी दुनिया के चहेते बन चुके हैं। वे जिस प्रोडक्ट का विज्ञापन देते हैं, उनके फैन्स बिना सोचे-समझे उस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। इसलिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटी विज्ञापन का उपयोग करती हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे दिग्गज स्टार्स पान मसाला के विज्ञापन कर चुके हैं। हालांकि, जॉन अब्राहम व कंगना रनौत जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स ऐसी

तंबाकू का विज्ञापन नहीं करना चाहिए

एक बड़ी मीडिया वेबसाइट पर पब्लिश की गई रिपोर्ट के अनुसार व्हूप्ल (Whoppl) की फाउंडर और सीईओ राम्या रामाचंद्रण ने कहा कि ‘एक्टर्स को तंबाकू जैसे प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करना चाहिए, क्योंकि आजकल की पीढ़ी वही करने की कोशिश करती है, जो उनके इन्फ्लुएंसर्स करते हैं। खासतौर पर अगर कोई एक्टर तंबाकू का सेवन नहीं करता है, तो एक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में उन्हें उसका विज्ञापन नहीं करना चाहिए।’ वहीं डिजीटल कंटेट डॉग की को-फाउंडर और चीफ-क्रिएटिव ऑफिसर अंजलि रावत का कहना है कि ‘जनता पर व्यापक प्रभाव डालने वाले एक्टर्स को सोशल स्टार्स कहा जाता है और इसलिए उनकी कई जिम्मेदारी भी बनती हैं’

स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक

सिर्फ पान मसाला या शराब ही नहीं बल्कि कई प्रकार के सोफ्ट ड्रिंक की एड भी धड़ल्ले से की जाती है, जिनमें शुगर और अन्य कई प्रकार की अनहेल्दी चीजें होती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कई सोफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन करते देखा गया है, जो डायबिटीज समेत कई बड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ाती हैं। वहीं वहीं तंबाकू और शराब जैसे उत्पाद कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां होने को बढ़ावा देते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source