Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बार-बार छींक आना और नाक बहना हो सकते हैं एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण, जानें क्या है यह बीमारी

Allergic Rhinitis: एलर्जिक राइनाइटिस एक प्रकार की नाक की एलर्जी है, जिसमें व्यक्ति को धूल, फूल-पौधे या किसी जानवर के संपर्क में आते ही छींके या नाक से पानी आना शुरू हो जाता है।

बार-बार छींक आना और नाक बहना हो सकते हैं एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण, जानें क्या है यह बीमारी

Written by priya mishra |Published : January 10, 2024 12:28 PM IST

Allergic Rhinitis In Hindi: एलर्जिक राइनाइटिस एक प्रकार की नाक की एलर्जी है, जिसमें व्यक्ति को धूल, फूल-पौधे या किसी जानवर के संपर्क में आते ही छींके या नाक से पानी आना शुरू हो जाता है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कुछ लोग धूल-मिट्टी  के संपर्क में आते ही बार-बार छींकने लगते हैं। दरअसल, ऐसा एलर्जिक राइनाइटिस के कारण हो सकता है। एलर्जिक राइनाइटिस एक प्रकार की नाक की एलर्जी है, जो हवा में मौजूद एलर्जेन के कारण होती है। ये एलर्जेन फूल-पौधे, पराग, हवा में मौजूद कण और जानवर भी हो सकते हैं। ये एलर्जेन शरीर के इम्यून सिस्टम को प्रभावित करते हैं, जिसकी वजह से एलर्जी ट्रिगर होती है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो इससे कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आज इस लेख में हम आपको एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण, कारण और बचाव के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

एलर्जिक राइनाइटिस क्या है? - What Is Allergic Rhinitis In Hindi

एलर्जिक राइनाइटिस हवा में मौजूद एलर्जेन के कारण होने वाली एलर्जी है। जब ये एलर्जेन नाक के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं, तो हिस्टामाइन नामक केमिकल के साथ रिएक्शन करते हैं। इसकी वजह लोगों को एलर्जी की समस्या होती है और कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। एलर्जिक राइनाइटिस का खतरा बदलते मौसम में सबसे ज्यादा रहता है।

एलर्जिक राइनाइटिस के कारण - Causes Of Allergic Rhinitis In Hindi

एलर्जिक राइनाइटिस का सबसे बड़ा कारण हमारे आसपास मौजूद एलर्जेन होते हैं। ये एलर्जेन घर के भीतर या बाहर मौजूद हो सकते हैं, जैसे

धूल और मिट्टी में मौजूद कण

फूल और पौधों के पराग

पालतू जानवरों के बाल

कीट

बिस्तर में छिपी धूल

मौसम में अचानक बदलाव

एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण - Allergic Rhinitis Symptoms in Hindi

एलर्जिक राइनाइटिस में कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं -

बार बार छींक आना

आंखों से पानी निकलना और आंखें लाल होना

नाक बहना और खुजली होना

सिर में लगातार दर्द

सांस लेने में दिक्कत

कान में सीटी बजना

भूख न लहन

गले, कान व नाक में खुजली होना

एलर्जिक राइनाइटिस से बचाव के घरेलू उपाय - Home Remedies For Allergic Rhinitis

अदरक में चाय

अदरक की चाय का सेवन करने से एलर्जिक राइनाइटिस की समस्या में आराम मिल सकता है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द से राहत दिला सकते हैं।

तुलसी

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं, जो एलर्जी से निपटने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में, एलर्जिक राइनाइटिस से राहत पाने के लिए आप तुलसी की चाय या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

विटामिन-सी से भरपूर फूड्स

एलर्जिक राइनाइटिस की परेशानी को दूर करने के लिए  विटामिन-सी से भरपूर फूड्स का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हल्दी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एलर्जिक राइनाइटिस से बचाव के लिए आप रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद औषधीय गुण एलर्जी एड सांस संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।