Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Allergic Rhinitis: एलर्जिक रायनाइटिस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं नाक बहना और छींके आना, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

एलर्जिक रायनाइटिस (Allergic Rhinitis) या एलर्जिक ज़ुकाम एक तरह की एलर्जी होती है जिसके लक्षण (Symptoms Of Allergic Rhinitis)) नाक बहना, नाक में खुजली होना, कानों में अजीब सी आवाज गूंजना, आंखों से पानी आना और छींके आना जैसे होते हैं।

Allergic Rhinitis: एलर्जिक रायनाइटिस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं नाक बहना और छींके आना, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी
एलर्जिक रायनाइटिस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं नाक बहना और छींके आना, जानिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : January 4, 2021 11:34 AM IST

एलर्जिक रायनाइटिस (Allergic Rhinitis) या एलर्जिक ज़ुकाम एक तरह की एलर्जी होती है जिसके लक्षण (Symptoms Of Allergic Rhinitis) नाक बहना, नाक में खुजली होना, कानों में अजीब सी आवाज गूंजना, आंखों से पानी आना और छींके आना जैसे होते हैं। मुख्य रूप से नाक का रोल सांस को अंदर बाहर करना होता है। इस प्रक्रिया के दौरान जब वातावरण में मौजूद कण या हानिकारक पदाथ्ज्र्ञ शरीर में चले जाते हैं तो वह एलर्जी का रूप ले लेते हैं। नाक में होने वाली इस एलर्जी को एलर्जिक राइनाइटिस कहते हैं। यदि एलर्जिक रायनाइटिस का समय पर इलाज न किया जाए या इसके लक्षणों को पहचानकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क न किया जाए तो यह शरीर में किसी गंभीर रोग जैसे की अस्थमा, सूखी खांसी और निमोनिया जैसे रोगों को जन्म दे सकती है।

एलर्जिक रायनाइटिस के लक्षण क्या हैं? (Symptoms Of Allergic Rhinitis)

1. आंखों का लाल होना और पानी निकलना

2. कानों में अजीब सी आवाज गूंजना

3. सांस लेने में तकलीफ

4. नाक बहना और खुजली होना

5. लगातार सिर में दर्द रहना

6. छाती में दर्द होना

7. भूख न लगना

8. कमजोरी होना

जानिए कितनी खतरनाक है एलर्जिक रायनाइटिस

यदि एलर्जिक रायनाइटिस का समय पर इलाज कर दिया जाए तो यह जानलेवा नहीं होती है। लेकिन अगर इसका सही समय पर सफल इलाज न हो तो यह अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा हो सकती है। जैसे कि इससे छाती संबंधी रोग हो सकते हैं और यह नाक में पॉलीप्स भी बना सकती है जो नाक संबंधी एलर्जी को बढ़ाते हैं।

एलर्जिक रायनाइटिस से बचने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Allergic Rhinitis)

1. सर्दियों में अदरक की चाय पीने का मजा ही अलग है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता है कि अदरक की चाय पीने से सर्दी के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपके संक्रमित गले से अतिरिक्त तरल पदार्थ को निकालते हैं।

2. उपरोक्त बताए लक्षण यदि आपको महसूस हो तो गर्म सूप बनाकर पीने से बंद नाक में राहत मिलती है। सूप में लहसुन, नींबू का रस और नमक मिलाकर पिएं। इसके अलावा कच्ची प्याज का सेवन करने से भी बंद नाक खुल जाती है।

3. नमक का पानी गले के दर्द को दूर कर सकता है। एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच नमक मिक्स करें और कम से कम 30 सेकंड के लिए धीरे से कुल्ला करें।

4. नारियल का तेल कोल्ड के उपचार में भी प्रभावी है। अगर कोल्ड के कारण नाक बंद हो जाए तो नारियल के तेल को उंगली में लगाकर नाक में अंदर तक लगाएं और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ड्रॉपर की मदद से भी आप नारियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डाल सकते हैं। ध्यान रहे कि नारियल का तेल पिघला हुआ हो। नारियल तेल में कपूर डालकर सूंघने से बंद नाक जल्द खुल जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. सर्दी के कारण अगर आपकी नाक बंद हो गई है तो पानी को गर्म करके उसका भाप लीजिए। यह बहुत ही पुराना और कारगर तरीका है। इससे तुरंत आराम मिलता है। इसमें आयोडीन की कुछ बूंद या फिर विक्स का कैप्सूल भी डाल सकते हैं। इससे यह अधिक प्रभावी हो जाता है। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की खूश्बू वाला तेल भी डाल सकते हैं। भाप लेते वक्त साफ तौलिये का ही प्रयोग करें।