... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 3, 2019 7:23 PM IST
यह इतनी दुर्लभ स्थिति है कि एक लाख में से किसी एक व्यक्ति में यह स्थिति देखने में आती है। इस स्थिति में आपके शरीर के कई और आंतरिक अंग भी अपॉजिट पोजीशन में हो सकते हैं।© Shutterstock
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना के निवासी जमालुद्दीन को पहली बार देखने पर वह साधारण इंसान की तरह ही लगते हैं, हालांकि ऐसा है नहीं। दरअसल उनके शरीर के सभी अंग गलत ओर स्थित हैं। जमालुद्दीन का दिल दाईं (Right side heart) ओर स्थित है, जबकि उनका लीवर और पित्ताशय बाईं ओर है। यह एक दुर्लभ स्थिति है। जो एक लाख में से किसी एक में पाई जाती है। मेडिकल साइंस की भाषा में इसे डेक्सट्रोकार्डिया ( Dextrocardia) कहा जाता है।
कुशीनगर में पडरौना के निवासी जमालुद्दीन को अपने शरीर की इस दुर्लभ स्थिति के बारे में तब पता चला जब उसे पथरी हुई। असल में डॉक्टरों को भी इस बारे में तब पता चला जब जमालुद्दीन ने पेट में दर्द होने की शिकायत की और उन्हें गोरखपुर एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। उनकी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख कर डॉक्टर भी चकित रह गए।
बेरियाट्रिक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शशिकांत दीक्षित ने कहा, "उनके पित्ताशय में हमें पथरी मिली थी। लेकिन अगर पित्ताशय बाईं ओर स्थित रहता है तो पत्थरों को बाहर निकालना काफी कठिन होता है। हमें उनकी सर्जरी करने के लिए तीन डायमेंशनल लेप्रोस्कोपिक मशीनों की सहायता लेनी पड़ी।" सर्जरी के बाद जमालुद्दीन का स्वास्थ्य अब सुधर रहा है।
डॉ. दीक्षित ने कहा कि उन्होंने पहला ऐसा मामला देखा है, जिसमें किसी के शरीर के सारे अंग गलत ओर स्थित हैं। ऐसा मामला साल 1643 में देखने को मिला था। ऐसे मामलों में लोगों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है, वो भी तब, जब उन्हें सर्जरी की आवश्यकता होती है।
डेक्स्ट्रोकार्डिया एक रेयर यानी दुर्लभ स्थिति है, जिसमें आपका दिल बाईं ओर के बजाय आपकी छाती के दाईं ओर झुका हुआ होता है। डेक्स्ट्रोकार्डिया जेनिटकल प्रोब्लम है यानी यह समस्या जन्म से ही होती है। परंतु यह इतनी दुर्लभ स्थिति है कि एक लाख में से किसी एक व्यक्ति में यह स्थिति देखने में आती है। इस स्थिति में आपके शरीर के कई और आंतरिक अंग भी अपॉजिट पोजीशन में हो सकते हैं। जैसा जमालुद्दीन के मामले में हुआ। उनका पित्ताशय दाईं की जगह बाईं ओर स्थ्िात है।
जमालुद्दीन के पित्ताशय में पथरी थी। पर डेक्सट्रोकार्डिया की स्थिति होने के कारण उनका हृदय दाईं ओर और पित्ताशय बाईं ओर स्थित था। डॉक्टरों के मुताबिक दाईं ओर पित्ताशय होने पर सर्जरी आसान हो जाती है जबकि बाईं ओर होने पर जटिलताएं बढ़ जाती हैं। इसी तरह ऐसे लोगों में कई पाचन संबंधी जटिलताएं भी हो सकती हैं।