महिलाओं के लिए सिगरेट से दस गुना ज्‍यादा घातक है शराब : शोध

कैंसर संबंधी हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि एक बोतल शराब पीने से कैंसर का जोखिम उतना बढ़ जाता है जितना 10 सिगरेट पीने से, पर यह बात महिलाओं पर ज्यादा लागू होती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : March 30, 2019 1:02 PM IST

महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सेहत के जोखिमों में ब्रेस्‍ट कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसके कई कारण है। इन्‍हीं में से एक कारण शराब और सिगरेट की बढ़ती लत भी है। शराब और सिगरेट दोनों ही महिलाओं में ब्रेस्‍ट कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती हैं। पर इस संदर्भ में हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि शराब पीने से यह रिस्‍क दस गुना ज्‍यादा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - क्‍या ब्रेस्‍ट कैंसर से पीडि़त महिलाएं उठा सकती हैं मातृत्‍व का सुख

क्‍या कहता है शोध

वैज्ञानिकों ने शराब पीने से कैंसर के रिस्क की स्मोकिंग करने से पैदा होने वाले कैंसर रिस्क के साथ तुलना की और उन्हें महिलाओं के लिए चौकाने वाले आंकड़े मिले। वहीं, जब उन्होंने पुरुषों के लिए यही आकलन किया तो सामने आया कि सप्ताह में शराब की एक बोतल पीने से कैंसर का खतरा उतना ही होता है जितना 5 सिगरेट पीने से। स्टडी में महिलाओं के लिए कहा गया है कि एक बोतल शराब पीने से उनमें कैंसर का खतरा उसी हद तक बढ़ जाता है जितना कि 10 सिगरेट पीने से।

यह भी पढ़ें – ये संकेत बताते हैं कि आपको है स्‍पेशल केयर की जरूरत

ब्रेस्‍ट कैंसर का बढ़ता रिस्‍क

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कैंसर का रिस्क सबसे ज्यादा होने की बात इसलिए कही गई क्योंकि इसका कनेक्शन ब्रेस्ट कैंसर से है। यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल साउथम्पटन, बंगोर यूनिवर्सिटी और साउथम्पटन यूनिवर्सिटी के मुताबिक, सप्ताह में एक बोतल शराब यानी 10 यूनिट का अर्थ है कि स्मोकिंग न करने वाले 1 फीसदी पुरुषों के लिए शराब के इतने पैग पीने से लाइफटाइम कैंसर का रिस्क होता है, जबकि यही रिस्क महिलाओं में 1.4 फीसदी होता है।

यह भी पढ़ें – क्‍या गलत साइज की ब्रा भी हो सकती है ब्रेस्‍ट कैंसर का कारण ?

बेहतर जिंदगी है लक्ष्‍य

शोध के प्रमुख लेखक डॉ थेरेसा हेदिस ने कहा, 'यह तो सभी जानते हैं कि ज्यादा शराब पीने से कैंसर होता है, लेकिन पब्लिक इसे लेकर जागरुक नहीं है। वह स्मोकिंग को ही कैंसर से जोड़कर देखती है। हम उम्मीद करते हैं कि सिगरेट के साथ शराब और कैंसर के कनेक्शन की तुलना करके हम लोगों को प्रभावपूर्ण तरीके से संदेश दे पाएंगे ताकि वे अपने लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव कर अच्छी जिंदगी जी सकें।'