
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 8, 2021 2:10 PM IST
Aruna Bhatia Death News: अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, काफी दिनों से थीं बीमार
Aruna Bhatia Death News: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन (Aruna Bhatia passed away) हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपनी मां के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "वो मेरा अहम हिस्सा थीं और आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है।" 53 वर्षीय स्टार ने कहा कि उनकी मां का निधन शांति से हुआ है।
Touched beyond words at your concern for my mom’s health. This is a very tough hour for me and my family. Every single prayer of yours would greatly help. 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 7, 2021
उन्होंने लिखा, "मेरी मां.. श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांति से इस दुनिया से चली गईं और दूसरी दुनिया में जाकर मेरे पिता के साथ मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहा है। ओम शांति।"
She was my core. And today I feel an unbearable pain at the very core of my existence. My maa Smt Aruna Bhatia peacefully left this world today morning and got reunited with my dad in the other world. I respect your prayers as I and my family go through this period. Om Shanti 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 8, 2021
मंगलवार को एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी मां के बारे में एक स्वास्थ्य अपडेट शेयर किया था और कहा था कि यह उनके परिवार के लिए 'कठिन समय' है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "शब्दों से ज्यादा मैं आप लोगों के प्यार और चिंता से सहज महसूस कर रहा हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आप लोगों की हर प्रार्थना मेरी बहुत मदद करेगी।"
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.