वायु प्रदूषण के कारण झड़ते और गिरते हैं बाल, ऐसे करें बचाव

हाल के वर्षों में प्रदूषण के कारण बाल झड़ने (Hair Fall due to Pollution)के मामले तेजी से बढ़े हैं। पर्यावरण प्रदूषण, खासकर हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।

WrittenBy

Written By: Dr. B. L. Jangid | Updated : February 18, 2026 6:04 PM IST

आज की तेज-रफ्तार शहरी जिंदगी में Air Pollution (वायु प्रदूषण) एक ऐसा पर्यावरणीय खतरा बन चुका है, जिससे बचना लगभग असंभव है। हम अक्सर प्रदूषण का असर त्वचा पर तुरंत देख लेते हैं, लेकिन स्कैल्प (scalp) और बालों पर होने वाला नुकसान काफी हद तक अनदेखा रह जाता है। यही वजह है कि हाल के वर्षों में प्रदूषण के कारण बाल झड़ने (Hair Fall due to Pollution)के मामले तेजी से बढ़े हैं। पर्यावरण प्रदूषण, खासकर हवा में मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है।

वायु प्रदूषण बालों और स्कैल्प को कैसे प्रभावित करता है?

शहरों की हवा में कई प्रकार के प्रदूषक मौजूद होते हैं जैसे धूल (Dust), धुआं (Smoke), पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5, PM10), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और अन्य हानिकारक केमिकल्स होते हैं। ये सभी तत्व हवा के साथ हमारे सिर तक पहुंचते हैं और स्कैल्प व बालों पर जमने लगते हैं।

स्कैल्प के पोर्स बंद होना-  प्रदूषण के कारण जब धूल/धुआं स्कैल्प पर जमा होता है, तो इससे हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक होते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्कैल्प के नेचुरल ऑयल के संतुलन हो बिगाड़ देती है। इससे जड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और बालों को झड़ना शुरू हो जाता है।

फ्री रेडिकल्स बनना (Oxidative Stress)- प्रदूषण से स्कैल्प पर Free Radicals बनते हैं, जो बालों के प्रोटीन स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे स्कैल्प की नमी कम करते हैं। जिसका परिणाम ये होता है कि आपके स्कैल्प ड्राई और इरिटेट बनने लगते हैं। इसे मेडिकल भाषा में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कहा जाता है।यही ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस लंबे समय में बालों के पतले होने, टूटने और सफेद होने की वजह बन सकता है।

प्रदूषण से बाल खराब होने के मुख्य लक्षण (Symptoms)

लाइफस्टाइल, गलत शैंपू नहीं बल्कि प्रदूषण के कारण आपके बाल प्रभावित हो रहे हैं, तो इसके लक्षण सामान्य से अलग होते हैं। इनमें शामिल है।

  • बालों का ज्यादा टूटना और Split Ends बढ़ना
  • डैंड्रफ बढ़ना, खुजली और स्कैल्प में जलन
  • बालों का बेजान, रूखा और चमक बिल्कुल खो जाना
  • बालों की elasticity कम होना (खींचने पर आसानी से टूटना)
  • ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण समय से पहले सफेद बाल (Premature Greying)

अगर बालों के ये लक्षण 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक बने रहते हैं, तो इसे मौसम का साइड इफेक्ट समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस विषय पर तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

प्रदूषण के कारण बाल झड़ने के प्रमुख कारण

  1. स्कैल्प बिल्डअप (Scalp Build-up)- प्रदूषण का धूल/धुआं/केमिकल्स स्कैल्प पर “लेयर” बना देते हैं। इससे बालों की जड़ों में पोषण नहीं पहुंचता है। स्कैल्प को पोषण न मिलने से बाल तेजी से झड़ते हैं।
  2. ऑयल बैलेंस खराब होना- प्रदूषण स्कैल्प के सीबम (natural oil) को प्रभावित करता है। इससे स्कैल्प कभी बहुत ऑयली या कभी अत्यधिक ड्राई हो जाती है। इन दोनों ही स्थितियों में बाल झड़ने लगते हैं।
  3. स्कैल्प में सेंसिटिविटी बढ़ना- प्रदूषण की वजह से स्कैल्प में सूजन, लालपन, सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं।

प्रदूषण से बालों को कैसे बचाएं? (Best Hair Care Tips)

  1. सही शैंपू यूज करें- स्कैल्प से पूरी तरह से प्रदूषण को हटाने के लिए हमेशा Sulfate-free shampooचुनें। इस प्रकार का शैंपू स्कैल्प के डैमेज को रोकने में मदद करते हैं। इससे बालों का झड़ना और टूटना धीरे-धीरे कम हो जाता है।
  2. Hydrating conditioner-प्रदूषण से बालोंकी नमी खत्म हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए बालों को सप्ताह में 1 बार Hydrating conditioner से साफ करें। इस प्रकार के कंडीशनर स्कैल्प को पोषण देकर बालों को टूटना कम करते हैं।
  3. डाइट में बदलाव- बालों का झड़ना रोकने के लिए डाइट में बदलाव जरूर करें। खाने में Vitamin- A, C, Vitamin E, Biotin और Omega-3 fatty acids युक्त फूड्स को शामिल करें। इसके लिए खाने में आंवला, अखरोट, अलसी, अंडा, मछली, हरी सब्जियां और ताजे फल खाएं।

हालांकि प्रदूषण से 100% बचना संभव नहीं है, लेकिन सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर आप बालों को होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोक सकते हैं। ध्यान रखें Healthy Hair की शुरुआत Healthy Scalp से होती है। यदि स्कैल्प पर बिल्डअप, irritation या sensitivity बढ़ रही हो, तो समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना सबसे बेहतर होता है।

प्रदूषित शहरों में रहने वाले लोगों को अगर 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक बालों के झड़ने और टूटने की समस्या हो रही है, तो उन्हें इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए। ध्यान रहे कि समय पर डॉक्टर से बात करके और सही इलाज को अपनाकर बालों का टूटना काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source