Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिन में इस वक्त एक्सरसाइज करने से कंट्रोल होता है Blood Sugar! जानें शुगर कंट्रोल करने वाली 4 बेस्ट एक्सरसाइज

एक स्टडी में ये सामने आया है कि दिन में एक खास वक्त पर एक्सरसाइज करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है।

दिन में इस वक्त एक्सरसाइज करने से कंट्रोल होता है Blood Sugar! जानें शुगर कंट्रोल करने वाली 4 बेस्ट एक्सरसाइज
दिन में इस वक्त एक्सरसाइज करने से कंट्रोल होता है Blood Sugar! जानें शुगर कंट्रोल करने वाली 4 बेस्ट एक्सरसाइज

Written by Jitendra Gupta |Published : June 8, 2023 11:33 AM IST

अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने खान-पान के साथ-साथ कई और चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। फिर चाहे वो आपका लाइफस्टाइल हो या फिर शारीरिक गतिविधियां ये सभी डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करती हैं। हाल ही में एक स्टडी में ये सामने आया है कि दिन में एक खास वक्त पर एक्सरसाइज करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने में मदद मिलती है। खुद डॉक्टरों ने इस बात का जिक्र किया है कि ऐसा करने से आप बीमारी को प्रंबधित कर सकते हैं और खतरे को जोखिम को कम कर सकते हैं।

दोपहर में एक्सरसाइज

जर्नल डायबिटीज केयर में प्रकाशित इस स्टडी में ये डायबिटीज रोगियों को दिन में एक वक्त पर एक्सरसाइज करने से जुड़े फायदों के बारे में बताया गया है। इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया है कि दोपहर के वक्त एक्सरसाइज करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल सही तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बोस्टन स्थित ब्रिघम एंड वुमेन्स हॉस्पिटल के हार्वर्ड मेडिसिन स्कूल के प्रोफेसर और स्टडी के सह-मुख्य लेखक पीएचडी जिंग्यी क्वियान का कहना है कि स्टडी के नतीजे बहुत ही मजेदार थे क्योंकि हमें पता था कि शारीरिक गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद होती हैं लेकिन हमारी स्टडी में जो नई बात सामने आई है वो ही इन गतिविधियों का समय भी बहुत ही जरूरी है।

Also Read

More News

2000 से ज्यादा लोगों पर हुई स्टडी

शोधकर्ताओं की टीम ने 2400 लोगों पर ये स्टडी की और एक से चार साल तक उनके शारीरिक डेटा की समीक्षा की। ये सभी लोग मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज  जैसी बीमारियों का शिकार थे। इस स्टडी में शामिल सभी लोगों की शारीरिक गतिविधियों को मांपने के लिए एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण पहनाया गया था।

कौन-कौन सी एक्सरसाइज फायदेमंद

शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि वे लोग, जो दोपहर के वक्त वॉक, डांस से लेकर दौड़ और साइकिल चलाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे उनके ब्लड शुगर लेवल में एक साल के बाद बहुत कमी देखी गई। वहीं दोपहर में एक्सरसाइज करने वाले लोगों को शुगर कंट्रोल करने वाली दवाओं के उपयोग में भी कमी देखी गई।

कारण क्या

दोपहर में एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर में कमी क्यों होती है इसके कारण अभी भी अज्ञात है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि आपके नींद का पैटर्न, आपकी डाइट और मेटाबॉलिज्म इसके पीछे संबंधित कारण हो सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन सबके पीछे का प्रत्यक्ष कारण पता लगाने के लिए और दूसरे कारकों पर भी शोध करने की जरूरत है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्यों होती है डायबिटीज

टाइप-2 डायबिटीज, डायबिटीज का एक आम प्रकार है, जो तब होती है, जब शरीर पर्याप्क मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या फिर आपका शरीर इंसुलिन का प्रतिरोधी हो जाता है। इसके अलावा आपका खराब लाइफस्टाइल भी आपको डायबिटीज का शिकार बनाता है।

About the Author

... Read More