Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाना खाते ही आप भी करते हैं ये 4 काम, बिगड़ सकती है सेहत

जब आप भोजन करने के बाद सिगरेट पीते हैं तो यह पहले से 10 गुना ज्यादा हानिकारक हो जाती है। इस प्रकार कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

खाना खाते ही आप भी करते हैं ये 4 काम, बिगड़ सकती है सेहत
खाना खाने के बाद चाय पीने या फल खाने की आदत को आज से ही छोड़ दें। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : September 15, 2018 2:52 PM IST

यदि आप अधिक उम्र तक जीना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद चाय पीने या फल खाने की आदत को आज से ही छोड़ दें। स्वस्थ रहने के लिए आप हर दिन बेहतर और पौष्टिक आहार लेते हैं, लेकिन खाते ही जब आप फल खाते हैं या चाय पीते हैं, तो भोजन में शामिल पौष्टिक चीजों का असर कम होता है। डायट में बेशक आप पौष्टिक जीजें शामिल करते हैं, लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। असल में आपका समय से भोजन करना तथा उसका सही से पचना भी बेहद जरूरी है।

अक्सर लोग खाना खाते ही स्मोकिंग करने लगते हैं या नहाने के लिए चले जाते हैं। ये सभी आदतें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। इन आदतों से आप अस्वस्थ हो सकते हैं। यदि आप भी खाने के बाद कुछ ऐसे काम करते हैं, तो उन्हें आज से ही छोड़ दें वरना आप बीमार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नाश्ता में करेंगे ये बदलाव, तो वजन रहेगा कंट्रोल में

Also Read

More News

सिगरेट न पिएं

ये हम सभी जानते हैं कि सिगरेट हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है, लेकिन जब आप भोजन करने के बाद सिगरेट पीते हैं तो यह पहले से 10 गुना ज्यादा हानिकारक हो जाती है। इस प्रकार कैंसर का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन के बाद यदि सिगरेट पीने की आदत तो इस आदत को बिल्कुल छोड़ दें।

[caption id="attachment_603325" align="alignnone" width="655"]some habits must avoid after having lunch 1 भोजन के एक घंटे बाद करें फलों का सेवन। © Shutterstock[/caption]

फल न खाएं

कुछ लोगों में खाना खाते ही फलों के सेवन करने की आदत होती है। फलों का सेवन भोजन के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इनमें मौजूद पौष्टिक तत्व सही से आंतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में इन्हें खाने का भरपूर लाभ शरीर को नहीं मिल पाता है। भोजन के कम से कम एक घंटे बाद ही आप फलों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- वजन बढ़ाना चाहते हैं तो शुरू कर दें बीन्स खाना, जानें वजन बढ़ाने के अन्य तरीके

चाय न पिएं

भोजन करने के बाद चाय का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। असल में चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है। यदि आप भोजन के तुरंत बाद में चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर नकारात्मक असर पड़ता है। आपका भोजन सही से पच नहीं पाता है। यदि आपको चाय का सेवन करना ही है तो भोजन के करीब 2 घंटे बाद ही चाय का सेवन करें। अतः यदि आप अस्वस्थ नहीं रहना चाहते हैं तो इन कार्यों से दूरियां बना कर रखें।

[caption id="attachment_603326" align="alignnone" width="655"]some habits must avoid after having lunch 2 भोजन के बाद स्नान करने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। © Shutterstock[/caption]

स्नान न करें

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो भरपेट खाना खाकर तुरंत ही स्नान करने चल देते हैं। भोजन करने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। यह काफी हानिकारक होता है। असल में भोजन के बाद यदि आप स्नान करते हैं तो पेट के चारों ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जो आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इससे आप बीमार हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

... Read More