अभिनेत्री समीरा रेड्डी के साथ उनके दोनों बच्चों को भी हुआ कोरोना संक्रमण, एक्ट्रेस ने बताया बच्चों में दिखे कोविड संक्रमण के कौन-से लक्षण

अभिनेता आशुतोष राणा और नील नीतिन मुकेश का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है वहीं, अब अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy Covid Positive), उनके पति और दोनों बच्चों की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 20, 2021 3:00 PM IST

Sameera Reddy Family Covid Positive: : कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर बच्चों के लिए अधिक संक्रामक है। यही वजह है कि वैज्ञानिक और डॉक्टर्स बार-बार हिदायत दे रहे हैं कि बच्चों को कोरोना महामारी के दौरान जितना हो सके, उतना सुरक्षित रखने के प्रयास करें। बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana Kids) और अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy Kids) के बच्चे बदकिस्मती से इस संक्रामक वायरस की चपेट में आ गए हैं। बता दें कि आशुतोष राणा स्वयं भी क्वारंटाइन्ड  हैं क्योंकि पिछले सप्ताह उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं, शुक्रवार को उनके दोनों बेटे और पत्नी रेणुका शहाणे (Renuka Shahane Covid Positive) को भी पॉजिटिव पाया गया था।

समीरा रेड्डी का पूरा परिवार कोविड पॉजिटिव

इसी तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, उनके पति और दो बच्चों को भी कोविड संक्रमण हो गया है। समीरा रेड्डी ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा। समीरा के बच्चे बहुत छोटे हैं। उनके बेटे हंस की उम्र 5 वर्ष है वहीं, बेटी नायरा केवल 2 वर्ष की है। समीरा, उनके पति अक्षय वर्दे और बच्चे सभी होम क्वारंटीन हैं।

पति अक्षय क्वारंटीन में, सास हैं स्वस्थ और सुरक्षित

समीरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'मेरी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट का परिणाम पॉजिटिव रहा है। हम सभी लोग ठीक हैं और कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे हैं। टेस्ट पॉजिटीव आने के बाद हम सब घर में ही क्वारंटीन में रह रहे हैं। यह वक्त ऐसा है जब हम सभी को मजबूत रहने होगा।' उन्होंने बताया कि उनकी सास अलग घर में रह रही हैं जिससे, वह सुरक्षित रहीं। बता दें कि समीरा रेड्डी और उनकी सास मंजरी वर्दे (Manjri Varde) सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय सास-बहू की जोड़ी के तौर पर पहचानी जाती हैं। दोनों के कूकिंग वीडियोज़ और फिटनेस टिप्स को लोग काफी पसंद करते हैं।

बच्चों में दिखे कोविड संक्रमण कौन-से लक्षण

अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने कहा कि लोग उनके बच्चों की हेल्थ के बारे में बार-बार उनसे पूछे रहे हैं। समीरा ने कहा कि, जाहिर है अपने परिवार को कोविड संक्रमित जानकर उन्हें भी डर लगा लेकिन, यह समय शक्ति को इकट्ठा करने और 'स्मार्ट' बनने का है। समीरा ने लिखा कि एक सप्ताह पहले उनके बेटे हंस को तेज़ बुखार, सिर दर्द,  पेट से जुड़ी समस्याएं, बहुत अधिक थकान और बदन दर्द (Covid-19 symptoms in kids)  महसूस हुआ। ये परेशानियां करीब 4 दिनों तक बनी रहीं।जब बच्चे का टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, बेटी नायरा में भी तुरंत ये लक्षण दिखायी देने लगे। 2 वर्षीय नायरा को बुखार और पेट की समस्याएं दिखायी दीं।  (Symptoms of coronavirus infection in toddlers)

42 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा कि अपने बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव देखकर उन्हें बहुत खबराहट हुई। उन्होंने कहा कि, हम खुद को जितना तैयार सोचते हैं, वैसे होते नहीं हैं। समीरा ने लोगों से कहा कि इस वक़्त सबको सचेत होना होगा क्योंकि कोविड की सेकेंड वेव बच्चों के लिए पहले से अधिक हानिकारक है और बहुत से बच्चे इससे प्रभावित भी हो रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source