Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बूस्टर डोज नहीं लेने पर इतने महीनों में कम हो जाती है वैक्सीन की शक्ति! जानें कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी

द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, अगर आप बूस्टर शॉट्स नहीं लेते हैं तो आपकी लगी कोविड वैक्सीन की क्षमता धीमे-धीमे 6 महीने बाद कम होना शुरू हो जाती है।

बूस्टर डोज नहीं लेने पर इतने महीनों में कम हो जाती है वैक्सीन की शक्ति! जानें कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी
बूस्टर डोज नहीं लेने पर इतने महीनों में कम हो जाती है वैक्सीन की शक्ति! जानें कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी

Written by Jitendra Gupta |Published : February 27, 2022 1:31 PM IST

वैक्सीन लगवा चुके लोगों के मन में अक्सर ये ख्याल आता है कि वैक्सीन कितने दिन तक उनकी सुरक्षा कर सकती है। आखिर ये सवाल आना लाजमी भी है क्योंकि यहां बात जीने और मरने की है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि आखिर आप कितने दिनों तक वैक्सीन लगवाने के बाद भी सुरक्षित रहते हैं। द लांसेट रेस्पिरेटरी मेडिसिन में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, अगर आप बूस्टर शॉट्स नहीं लेते हैं तो आपकी लगी कोविड वैक्सीन की क्षमता धीमे-धीमे 6 महीने बाद कम होना शुरू हो जाती है।

कितने दिन तक मिलती है सुरक्षा

स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि बूस्टर शॉट लेनेके 50 से 100 दिन बाद तक वैक्सीन आपको अस्पताल में भर्ती होने की 94 फीसदी क्षमता रखती है। लेकिन 200 से 250 दिन बाद ये क्षमता 80.4 फीसदी ही रह जाती है और 250 दिन बाद ये तेजी से गिरने लगती है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता

प्रोवीडेंज चीफ क्लीनिकल ऑफिसर एमी कॉम्पटन फिलिप्स का कहना है कि ये डेटा हमें वैक्सीन के प्रकार से मिलने वाली सुरक्षा में होती कमी के अंतर को समझने और गंभीर रूप से संक्रमण के जोखिम कारकों को पहचानने में मदद करेगा ताकि संभावित वैक्सीन बूस्टर कार्यक्रम के लक्ष्यों की सूचना जुटाने में मदद मिल सके।

Also Read

More News

उनहोंने कहा कि ज्यादातर दूसरे अध्ययनों के विपरीत हमारा डेटा छह महीनों से ज्यादा की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है। इस अध्ययन में हमने ये पाया कि कैसे वैक्सीन 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के मरीजों में सुरक्षा कितनी तेजी से कम होती जाती है।

किन कारकों से कम होती है वैक्सीन की क्षमता में कमी

इसके अलावा समय के साथ-साथ वैक्सीन की क्षमता में कमी को भी जानने की कोशिश की गई। अध्ययन में वैक्सीन की क्षमता में कमी से जुड़े जोखिम कारकों को भी पहचानने की भी कोशिश की गई। गंभीर इंफेक्शन के मुख्य जोखिम कारकों में शामिल हैंः

1-बढ़ती उम्र (80 से ज्यादा)

2-कैंसर, ट्रांसप्लांट, क्रोनिक किडनी डिजीज, हाइपटेंशन और हार्ट फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियां

3-वैक्सीन लगवाने के बाद समय

4-कौन सी वैक्सीन, जो आपको लगी

कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावकारी

अध्ययन में पाया गया कि माडर्ना वैक्सीन समय के साथ-साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा प्रदान करती है जबकि फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन शुरुआत में माडर्ना जितनी सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन समय के साथ-साथ इसकी क्षमता में कमी आती जाती है।

वहीं जैनसेन वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों को भी मॉडर्न की तुलना में गंभीर संक्रमण का शिकार होने की संभावना कम होती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इतने लोगों पर किया गया शोध

अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने अप्रैल और नवंबर 2021 के बीच लगभग 50,000 अस्पताल में दाखिल कोविड रोगियों से प्राप्त आंकड़ों की जांच की।

About the Author

... Read More