क्या ब्रा पहनने से सेहत को होते हैं नुकसान? जानिए इस बारे में विस्तार से

ब्रा पहनना महिलाओं का एक बहुत ही जरुरी आउटफिट्स में से एक है क्योंकि पहनने से बॉडी को एक अच्छा शेप मिलता है।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 7, 2023 8:24 AM IST

ब्रा पहनना महिलाओं का एक बहुत ही जरुरी आउटफिट्स में से एक है ये तो हम जानते ही है क्योंकि ब्रा पहनने से महिलाओं की बॉडी को एक अच्छा शेप मिलता है, लेकिन महिलाओं को ब्रा खरीदते समय हमेशा कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसमें छोटी सी की गई भूल भी कभी-कभी समस्याएं खड़ी कर सकती हैं क्योंकि ब्रा हमारी बॉडी को शेप और ब्रेस्ट को सपोर्ट देती है, लेकिन कई बार इसे पहनने से अंदर से मानों जैसे घबराहट सी होती है, बॉडी पर लाल रंग के निशान पड़ जाते हैं शरीर पर खुजली सी होने लगती है और साथ ही कंधे पर स्टैप के निशान पड़ना तो आम बात है, लेकिन ब्रा ना पहनने पर हमारी बॉ़डी का शेप बहुत ही अजीब सा दिखता है, तो आइए जानते हैं कि ब्रा पहनने और ना पहनने के कुछ फायदे और नुकसान के बारें में-

ब्रा पहनने और ना पहनने के फायदे व नुकसान

1 कभी-कभी ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से हमारे ब्रेस्ट के नीचे वाले एरिया में बल्ड का सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिसके कारण महिलाओं को छाती या छाती के आस-पास में हल्का सा दर्द  महसूस होने लगता  है, तो इसलिए हमेशा सही साइज की ब्रा पहननी चाहिए ज्यादा टाइट ब्रा नहीं पहननी चाहिए।

2 अगर आपको ज्यादा पसीने आने की समस्या है तो आपको अच्छे कपड़े और कोटन के कपड़े की ब्रा पहननी चाहिए क्योंकि कोटन का कपड़ा पसीने को आसानी से अपने अंदर सोख लेता है क्योंकि बॉडी पर ज्यादा पसीना आने से आपको खुजली की समस्या हो जाएगी और साथ ही फंगल इन्फेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

3 आपने हमेशा सुना होगा कि ब्रा न पहनकर सोने से नींद बहुत अच्छी आती है, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब महिलाएं ब्रा नहीं पहनती हैं तो बॉडी को खुला-खुला सा महसूस होता है और साथ ही सांस लेने में भी आसानी होती है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन कम होने की समस्या भी नहीं होती है।

4 महिलाओं को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि ब्रा पहनते समय हमारे निप्पल को कोई परेशानी ना हो क्योंकि कुछ महिलाएं सिर्फ पैडेड ब्रा ही पहननती है जिससे उनके निप्पल को परेशानी होती है क्योंकि निप्पल बहुत ही सेंसिटिव होते हैं और निप्पल में खुजली होने लगती है इसलिए बेहतर है कि जब आप घर पर हो तो ब्रा ना पहने।

5 जब जरूरत न हो तो ब्रा नहीं पहननी चाहिए ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है क्योंकि ऐसा करने से स्तन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है क्योंकि कुछ महिलाएं शेप के चक्कर में ज्यादा टाइट ब्रा पहन लेती हैं और जिसके कारण ब्रेस्ट टिशूज को नुकसान पहुंच सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source