... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
वेस्टर्न डायट को हमेशा से अनहेल्दी माना जाता है। जाहिर है इसमें शुगर, मैदा और मीट आदि चीजें शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस डायट का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। हालांकि एशियन डायट में स्वस्थ चीजें शामिल हैं। इसमें हल्दी, जीरा और मेथी जैसी चीजें शामिल होती हैं, जो कैंसर से लड़ती हैं। इनमें मशरूम और ग्रीन टी भी दो ऐसी चीजें हैं जिनके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ हैं। इन दोनों चीजों में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है।
मशरूम
मशरूम को चिकित्सीय गुणों की वजह से जाना जाता है। यह आपके दांतों के लिए भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं इससे आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचने में भी मदद मिल सकती है। मशरूम का उपयोग कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के लिए भी किया जाता है क्योंकि इसमें कैंसर के दुष्प्रभावों जैसे मतली, एनीमिया और रेसिस्टेंट को कम करने की क्षमता होती है। कई अध्ययन यह बताते हैं कि मशरूम में एक्टिव कंपाउंड्स जैसे लेन्टिन, क्रेस्टिन, हिप्पलोन, लेक्टिन, कैल्सेन, और पॉलीसेकेराइड्स ए और बी होते हैं।
एक अध्ययन के अनुसार, फीमेल हार्मोन एस्ट्रोजेन ब्रेस्ट कैंसर के लिए जिम्मेदार होता है। मशरूम में फ्लेवोनेस (flavones) और इसो फ्लेवोनेस (isoflavones) तत्व होते हैं, जो एस्ट्रोजेन लेवल को कम करते हैं। ये यौगिक एरोमेटस (aromatase) एक्टिविटी को रोकते हैं और ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।
ग्रीन टी
इसे मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए जाना जाता है जिस वजह से वजन घटाने वालों के बीच लोकप्रिय है। एक अध्ययन के अनुसार, जापान में जो महिलाएं एक दिन में दस कप से ज्यादा ग्रीन टी पीती थी, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम देखा गया। एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि एक दिन में पांच या ज्यादा कप ग्रीन टी पीने से ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज 1 और स्टेज 2 से बचा जा सकता है।
साल 2009 में वैज्ञानिकों के एक समूह ने 20 से 87 साल की 1009 चीनी महिलाओं को लेकर एक अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि जो महिलएं रोजाना ग्रीन टी और मशरूम का सेवन करती थी, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 89 फीसदी तक कम हो गया था।
मशरूम को उबालकर या पकाकर खाने से अधिक फायदा होता है। आप इसे मीट की जगह अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसे कच्चा खाने से बचें।
आप दिन में 5 से 10 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। हालांकि इससे ज्यादा पीने से बचना चाहिए। इतनी मात्रा में पीकर ही आप इसके फायदे ले सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- 1. Patel, S., & Goyal, A. (2012). Recent developments in mushrooms as anti-cancer therapeutics: a review. 3 Biotech, 2(1), 1–15. https://doi.org/10.1007/s13205-011-0036-2
2.Grube, B. J., Eng, E. T., Kao, Y. C., Kwon, A., & Chen, S. (2001). White button mushroom phytochemicals inhibit aromatase activity and breast cancer cell proliferation. The Journal of nutrition, 131(12), 3288-3293.
3.Li, M.-J., Yin, Y.-C., Wang, J., & Jiang, Y.-F. (2014). Green tea compounds in breast cancer prevention and treatment. World Journal of Clinical Oncology, 5(3), 520–528. https://doi.org/10.5306/wjco.v5.i3.520
4.Seely, D., Mills, E. J., Wu, P., Verma, S., & Guyatt, G. H. (2005). The effects of green tea consumption on incidence of breast cancer and recurrence of breast cancer: a systematic review and meta-analysis. Integrative cancer therapies, 4(2), 144-155. Chicago
5.Zhang, M., Huang, J., Xie, X., & Holman, C. A. J. (2009). Dietary intakes of mushrooms and green tea combine to reduce the risk of breast cancer in Chinese women. International journal of cancer, 124(6), 1404-1408.