
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : December 15, 2023 8:01 AM IST
हर इंसान चाहता है कि वह हमेशा फिट और जवान दिखे। अगर आप भी ऐसी ही चाहत रखते हैं या 40 की ऐज में चेहरे पर 25 वाला ग्लो चाहते हैं तो आप अपनी डेली डाइट में कोलेजन युक्त खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। इससे न सिर्फ आपकी बढ़ती उम्र पर ब्रेक लग जाएंगे, बल्कि आपकी स्किन, बालों से लेकर आपके नाखूनों तक की चमक बढ़ जाएगी। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं कोलेजन से जुड़ी हर एक वो बात, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।
क्लिनिकल आहार और पोषण विशेषज्ञ इति जैन बताती हैं कि कोलेजन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो हमारे शरीर में बिल्डिंग ब्लॉक यानी संरचना को बनाने वाले तत्व के रूप में कार्य करता है। यह हमारी त्वचा, बाल, नाखून, हड्डियों और ऊतकों को संरचना प्रदान करता है। यह त्वचा, हड्डियों और लिगामेंट्स में पाया जाता है। कोलेजन जैसा महत्वपूर्ण तत्व न सिर्फ शरीर के अंगों को मजबूती देता है, बल्कि इन्हें लचीला भी बनाता है। यह ऊतकों को मजबूत बनाने में भी मददगार होता है। यही कारण है कि हमें अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को जोड़ना चाहिए, जो कोलेजन से भरपूर हों।
जानवरों की हड्डियों और संयोजी ऊतकों को उबालने से बनने वाला बोन ब्रॉथ कोलेजन का महत्वपूर्ण स्रोत है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मछलियों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियां शामिल कर सकते हैं, जिनकी हड्डियां और त्वचा भी खाने योग्य होती हैं।
चिकन कई लोगों को पसंद होता है। इसमें काफी मात्रा में कोलेजन होता है। यह खासतौर पर आपकी स्किन और कार्टलिज यानी उपास्थि के लिए अच्छा रहता है। इसमें हाई कोलेजन होता है, लेकिन इसका सीमित सेवन जरूरी है।
अंडे का सफेद भाग न केवल वजन घटाने के लिए अच्छा है, बल्कि यह कोलेजन से भी भरपूर होता है। इसमें प्रोलाइन नामक अमीनो एसिड होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
जामुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद फल है। जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कोलेजन संकलन में मदद करते हैं।
संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। जिससे कोलेजन निर्माण में मदद मिलती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.