Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Acupuncture Therapy: एक्यूपंचर से खत्म हो सकता है कई साल पुराना दर्द, पहली बार एक्यूपंचर करा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल

एक्यूपंचर दवाइओं और मेडिकल मदद के साथ एक अतिरिक्त या कॉम्प्लीमेंट्री थेरेपी के तौर पर इस्तेमाल की जाती है।

Acupuncture Therapy: एक्यूपंचर से खत्म हो सकता है कई साल पुराना दर्द, पहली बार एक्यूपंचर करा रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 15, 2023 1:35 AM IST

Acupuncture Therapy: एक्यूपंचर (Acupuncture) एक चिकित्सा पद्धति है और इसकी मदद से कई बीमारियों का इलाज किया जाता है। चीन में पुराने समय से इस्तेमाल में ली जा रही इस पद्धति को पुराने दर्द और तकलीफों से आराम दिलाने की कोशिश की जाती है। एक्यूपंचर दवाइओं और मेडिकल मदद के साथ एक अतिरिक्त या कॉम्प्लीमेंट्री थेरेपी के तौर पर इस्तेमाल की जाती है।

एक्यूपंचर में शरीर के रोमछिद्रों में पतली सुइयां लगायी जाती हैं और इन पॉइंट्स पर सुइयां लगाने से दर्द से आराम मिलने के दावे किए जाते हैं। चूंकि एंक्यूपंचर एक ऐसी पद्धति है जिसमें दवाएं इस्तेमाल नहीं की जातीं। इसीलिए, इसके प्रभाव के बारे में अक्सर डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के बीच मतभेद देखे जाते हैं।

कैसे काम करती है एक्यूपंचर (Acupuncture) पद्धति ?

एक्यूपंचर का सबसे अधिक इस्तेमाल कमर दर्द से राहत के लिए किया जाता है। वहीं, घुटनों में दर्द और मसल्स में दर्द जैसी समस्याओं में भी एक्यूपंचर की मदद से इलाज के दावे किए जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसी बीमारियां जिनमें सर्जरी की सलाह दी जाती है वहां, भी एक्यूपंचर थेरेपी के इस्तेमाल को फायदेमंद बताया जाता है।

Also Read

More News

एक्यूपंचर में सूइयों की मदद से इलाज किया जाता है जिसमें बहुत ही पतली सुइयों का इस्तेमाल किया जाता है। जब ये सुइयां मरीज के शरीर में लगायी जाती हैं तो मरीज को कई दर्द या तकलीफ नहीं होती। यह एक नेचुरल ट्रीटमेंट है इसमें दवाइयों की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती।

कुछ स्टडीज के अनुसार एक्यूपंचर में जब पिन या सुइयां लगायी जाती हैं तो शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो शरीर को दर्द से आराम दिलाने का काम करते हैं।

एक्यूपंचर ट्रीटमेंट कितनी सेफ है?

एंक्यूपंचर एक सस्ती इलाज पद्धति है इसीलिए, लोगों के बीच इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है। अगर नीडल्स की साफ-सफाई से जुड़ी सावधानियां ना बरतीं जाएं तो इससे कुछ समस्याएं हो सकती हैं जैसे-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • इंफेक्शन
  • नसों को नुकसान पहुंच सकता है
  • ट्रेनिंग के बिना एंक्यूपंचर करने वाले व्यक्ति द्वारा लापरवाही से नसों और धमनियों को नुकसान हो सकता है

इन लोगों को कभी नहीं कराना चाहिए एक्यूपंचर

  • ब्लीडिंग डिसॉर्डर
  • खून को पतला करने की दवाइयां खाने वाले लोग
  • पेसमेकर का इस्तेमाल कर रहे लोग
  • प्रेगनेंट महिलाएं