पेट में बनती है भयंकर गैस तो दबाएं ये 3 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स, तुरंत मिलेगी राहत

Acupressure for Stomach Gas: पेट में गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप शरीर में कुछ एक्यूप्रेशर पॉइंट्स दबा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बार में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : November 13, 2024 6:38 PM IST

Acupressure Points For Stomach Gas: पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। गलत खानपान, खराब जीवनशैली, ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना, तनाव या पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण पेट में गैस की हो सकती है। गैस की समस्या होने पर पेट में दर्द, ऐंठन और भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसे में, अधिकतर लोग पेट में गैस बनने पर दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, पेट में गैस से राहत पाने के लिए एक्यूप्रेशर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जी हां, शरीर में कुछ खास एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को दबाने से गैस की परेशानी से राहत मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको गैस की समस्या के लिए कुछ प्रभावी एक्यूप्रेशर पॉइंट्स बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

क्या होता है एक्यूप्रेशर?

एक्यूप्रेशर एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जिसमें शरीर के कुछ खास बिंदुओं (एक्यूपॉइंट्स) पर दबाव डालकर शारीरिक समस्याओं और बीमारियों का इलाज किया जाता है। दरअसल, हमारे शरीर में कई ऐसे बिंदु होते हैं, जिनका सीधा संबंध हमारे आंतरिक अंगों और मांसपेशियों से होता है। इन बिंदुओं पर दबाव डालने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जिससे दर्द, सूजन, तनाव, पेट में गैस और अन्य समस्याओं में राहत मिलती है।

पेट में गैस के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स

ST36

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ST36 पॉइंट को दबा सकते हैं। इसे जूसेनली भी कहा जाता है। यह पॉइंट घुटने से 3 इंच नीचे स्थित होता है। इसे दबाने से पेट में गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कैसे करें प्रेस?

  • अपनी दो उंगलियों से इस पॉइंट पर रखें।
  • हल्का दबाव डालते हुए उंगलियों को धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाएं।
  • लगभग 2-3 मिनट तक मालिश करें और फिर दूसरे पैर पर दोहराएं।

CV6

अगर आपके पेट में गैस बन रही है, तो आप CV6 पॉइंट को दबा सकते हैं। इसे यह पॉइंट नाभि से लगभग डेढ़ इंच नीचे स्थित होता है। यह पॉइंट लोअर एब्डॉमिनल अंगों को प्रभावित करता है। इस बिंदु को दबाने से पाचन तंत्र को शांत करने में मदद मिलती है और गैस, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कैसे करें प्रेस?

  • इस पॉइंट पर अपनी दो से तीन उंगलियां रखें।
  • अब हल्के दबाव का प्रयोग करते हुए हाथों को गोल-गोल घुमाएं। ध्यान रखें कि बहुत अधिक दबाव न डालें।
  • लगभग 2-3 मिनट तक मालिश करें।

SP6

जिन लोगों को गैस की परेशानी है, उन्हें SP6 पॉइंट पर मसाज करने की सलाह दी जाती है। यह पॉइंट टखने की हड्डी से लगभग 3 इंच ऊपर स्थित होता है। इस बिंदु को दबाने से पेट में गैस, दर्द, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

कैसे करें प्रेस?

  • अपनी दो उंगलियों से इस पॉइंट पर हल्का दबाव डालें।
  • इसे 2-3 मिनट तक गोल गोल घुमाएं।
  • आप इस प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं।

Disclaimer: प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source