Burning Feet: सर्दियों में पैरों के तलवों में बढ़ जाती है जलन और चुभन, तो दर्द का इलाज करेंगे ये 3 एक्यूप्रेशर पॉइंट्स
आमतौर पर यूरिक एसिड बढ़ जाने, कैल्शियम की कमी, डायबिटीज की बीमारी, विटामिन बी12 की कमी जैसे कई कारण हैं जिसकी वजह से पैरों में तेज जलन महसूस हो सकती है।
Acupressure Points For Burning Feet: पैरों में दर्द के अलावा तलवों में बहुत अधिक गर्मी महसूस करना, चुभन महसूस होना और सरसराहट बर्निंग फीट सिंड्रोम के लक्षण हो सकते हैं। पैरों के तलवों में जलन या बर्निंग फीट की समस्या कई लोगों को महसूस होती है। विशेषकर सर्दियों और गर्मी के मौसम में कई लोगों को यह समस्या बढ़ जाती है तो वहीं, कुछ लोगों को सालभर यह समस्या बनी रहती है। यह समस्या दिखने में मामूली भले ही लगे लोगों को इसकी वजह से काफी परेशान होना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पैरों में जलन की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर यूरिक एसिड बढ़ जाने, कैल्शियम की कमी, डायबिटीज की बीमारी, विटामिन बी12 की कमी जैसे कई कारण हैं जिसकी वजह से पैरों में तेज जलन महसूस हो सकती है।
मेडिकल जगत में इसे बर्निंग फीट सिंड्रोम (Burning Feet Syndrome) के नाम से जाना जाता है और इससे आराम पाने के लिए एक्यूप्रेशर की मदद ली जाती है। (Acupressure Points For Burning Feet In Hindi)
तलवों की जलन से राहत पाने के लिए करें ये उपाय (acupressure points for burning feet)
हमारे शरीर में कई छोटे-छोटे एक्यूप्रेशन पॉइंट्स होते हैं और एक्यूपंक्चर या एक्यूप्रेशर तकनीक से किसी का इलाज करते समय इन्हीं पॉइंट्स पर ध्यान दिया जाता है। इसी तरह पैरों के तलवों में भी कई पॉइंट्स होते हैं जहां प्रेशर डालने या जिन्हें दबाने से दर्द और तकलीफ से राहत मिलती है। यहां इस लेख में हम बात करते हैं कुछ ऐसे ही एक्यूप्रेशर पॉइंट्स के बारे में जहां एक्यूप्रेशर थेरेपी में पैरों के तलवों की जलन को कम करने के लिए प्रेशर डाला जाता है।
पहला पॉइंट
इसे स्प्लीन-6(प्लीहा) प्वाइंट कहा जाता है। यह प्वाइंट हमारे पैर के निचले हिस्से के भीतर वाले हिस्से में होता है। पिंडली की हडि्यों और घुटनों की हडि्यों के उपर की तरफ होता है जो पीछे की तरफ 4 अंगुलियों से नापते हुए देखा जा सकता है। जब आपको इस स्पॉट का पता चल जाए तो यहां पर धीरे-धीरे दबाव बनाएं। इस जगह पर धीरे-धीरे दबाते हुए घेरा बनाएं और घड़ी की दिशा में 3 मिनट तक दोनों पैरों को घुमाइए। पैरों की जलन के अलावा लीवर, किडनी और प्लीहा की समस्याएं खत्म होती हैं।
दूसरा पॉइंट
पैर के अंगूठे और उसके ठीक बगल वाली उंगली के बीच मौजूद होता है यह पॉइंट जिसे लीवर-3 प्रेशर भी कहा जाता है। इस जगह पर प्रेशर देने या दबाने से स्ट्रेस और तलवों की जलन कम होती है।
तीसरा पॉइंट
पैर के अंदरूनी हिस्से में मौजूद इस पॉइंट को किडनी-3 प्वाइंट कहा जाता है। यहां पर दबाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और थकान कम होती है।