
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Actress Mamta Mohandas Skin Disease: साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में खुलासा किया कि वे बहुत ही गम्भीर त्वचा रोग से पीड़ित हैं और दिन-ब-दिन उनकी स्किन अपना रंग खो रही है। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है और मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकती है। ममता की इस पोस्ट पर हर तरह चर्चा शुरू हो गई है क्योंकि, ममता कुछ साल पहले ही कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी को मात दे चुकी हैं और अब उन्होंने इस गम्भीर स्किन डिजिज के बारे में खुलासा करके सबको चौंका दिया है।
ममता मोहन विटिलिगो नामक बीमारी से पीड़ित हैं जो एक ऑटोइम्यून बीमारी मानी जाती है।उन्होंने रविवार 15 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी दी। ममता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीरे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " प्यारे सूरज ( Dear Sun) मैं आज आपका स्वागत इस तरह कर रही हूं जैसा मैनें पहले कभी नहीं किया। धूप में निकलने के बाद मैंने देखा कि मेरा रंग फीका पड़ रहा है...मैं हर सुबह आपसे भी पहले उठती हूं, ताकि मैं सुबह की पहली किरण देख सकूं। मुझे वह सब दे दीजिए जो आपके पास है। मैं आपकी कृपा के लिए हमेशा ऋणि रहूंगी।
View this post on Instagram
प्ले बैक सिंगर और अभिनेत्री ममत मोहन ने कई साल कैंसर के साथ भी एक बड़ी लड़ाई लड़ी है। साल 2014 में ममता को कैंसर हुआ था। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिसके इलाज के लिए उन्हें काफी भागदौड़ भी करनी पड़ी। हालांकि, इलाज के बाद ममता ठीक हो गई थीं और काम पर लौट आईं थी। ममता तेलुगु और तमिल फिल्मों के अलावा मलायलम भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
वहीं, हिंदी बेल्ट में भी वे जन गण मन जैसी कुछ वेब सीरीज की वजह से अच्छी-खासी पहचान बना चुकी हैं।
विटिलिगो एक प्रकार की स्किन डिजिज है जिसमें स्किन पर सफेद रंग के पैचेस या सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। ये दाग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई देते हैं और किसी एक स्थान से शुरू होकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर फैल सकते हैं। विटिलिगो की बीमारी स्किन पिगमेंटेशन की समस्या के कारण होती है और इसमें पीड़ित व्यक्ति की स्किन की रंगत धीरे-धीरे पूरी तरह सफेद हो सकती है।