Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Malaria Symptoms & Causes: अभिनेत्री कृति खरबंदा (Actress Kriti Kharbanda) मलेरिया (Malaria) से पीड़ित हैं। कृति (Kriti Kharbanda in hindi) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "यह मेरा मलेरिया वाला फेस है। यह बस कुछ समय के लिए है, क्योंकि मुझे अपने काम पर लौटना है। जो मेरे लिए चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि मैं ठीक ह रही हूं। आपको अपडेट देती रहूंगी"। इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण भी मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू (Dengue), चिकगुनिया, मलेरिया आदि रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि मच्छरों (Mosquito) के काटने से कई गंभीर बीमारियां (Mosquito born diseases) जैसे डेंगू (Dengue), चिकगुनिया, मलेरिया आदि के होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों के घर के आसपास मच्छरों की संख्या अधिक होता है, उन्हें खुद को ढक कर रखना चाहिए। सभी एहतियात बरतनी चाहिए, ताकि मच्छरों की संख्या में वृद्धि ना हो और आप मच्छरों के जानलेवा डंक से बचे रह सकें। अपने आसपास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
मलेरिया भी मच्छरों के काटने से ही होता है। मलेरिया संक्रमित एनोफिलीज मच्छरों (Anopheles mosquitoes) के काटने से होता है। इसका इलाज संभव है, क्योंकि मलेरिया का एंटीडोट उपलब्ध है, जिसकी मदद से इसका इलाज होता है। मलेरिया संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और दवाएं देने के लिए इंजेक्शन के जरिए भी हो सकता है। जन्म के दौरान मां के जरिए एक शिशु को भी मलेरिया (Malaria Symptoms & Causes) हो सकता है।
इस रोग के लक्षण लगभग 10 दिन से लेकर 4 सप्ताह में नजर आते हैं। कुछ मामलों में, मलेरिया के परजीवी महीनों निष्क्रिय रह सकते हैं। इसके सबसे आम लक्षणों (Malaria symptoms in hindi) में बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, पसीना आना, सामान्य तापमान, बुखार आदि शामिल हैं। इन कॉमन लक्षणों के अलावा मलेरिया में नीचे दिए गए लक्षण भी नजर आ सकते हैं:
सिरदर्द
उल्टी
पेट में दर्द
दस्त
एनीमिया
मांसपेशियों में दर्द
दौरे आना
कोमा या अचेतन अवस्था
मल में खून आना
मच्छर जनित इस बीमारी के लिए कोई खास डायट नहीं है। हां, सही खाद्य पदार्थों के सेवन से आप इम्यून सिस्टम को मजबूत करके मलेरिया जैसे रोग से बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं। हेल्दी डायट लेने से आपके महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी, लिवर, पाचन तंत्र भी अपना काम अच्छी तरह से करते हैं। मलेरिया होने पर कम मात्रा और कम अंतराल में भोजन करें। जानें, मलेरिया से जल्दी उबरने के लिए आपको अपने खानपान में किन चीजों (Malaria Diet) को शामिल करना चाहिए-
मलेरिया होने पर शरीर का एनर्जी लेवल काफी कम हो जाता है। ऐसे में आपको अपनी डायट में कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इससे ऊर्जा लेवल बढ़ता है। इसके अलावा, गेहूं और बाजरा की बजाय चावल का सेवन करें, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।
शोध के अनुसार, विटामिन एऔर सी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करने से मलेरिया के रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता जल्दी मजबूत होती है। इसके लिए आप चुकंदर, गाजर, पपीता, अंगूर, जामुन, नींबू, संतरा का सेवन करें।
मलेरिया के रोगियों को भूख कम लगती है। यदि आपको ठोस आहार (Solid Foods) खाने की इच्छा ना करे, तो आप तरल पदार्थ अधिक लें। इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहेगा। ग्लूकोज, ताजे फलों का जूस, नारियल पानी, इलेक्ट्रोलाइट वाटर बेहतर विकल्प हो सकते हैं। ये सभी शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर डायट लेने से प्रतिरक्षा कोशिकाएं (Immune cells) अपना कार्य सुचारू रूप से करती हैं, जिससे मलेरिया परजीवियों से लड़ने में मदद मिलती है। अपनी डायट में मछली स्टू (Fish stew), चिकन सूप, अंडे, दालें, दही, लस्सी और छाछ शामिल करें।
फैट से भरपूर चीजों खासकर डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन से बचें। ये आसानी से पचते नहीं। साथ ही मलेरिया से पीड़ित मरीजों को तली-भुनी व मसालेदार फूड्स, चिप्स, पेस्ट्री, सॉस, अचार, कैफीन युक्त पेय पदार्थों से भी परहेज (Malaria Symptoms & Causes in hindi) करना चाहिए।