Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
What Is Mucositis: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान जो इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Breast Cancer Treatment) की ट्रीटमेंट ले रही हैं उन्हें एक नयी बीमारी हो गयी है। हिना को यह हेल्थ प्रॉब्लम ब्रेस्ट कैंसर के इलाज की वजह से ही हुई है। हिना खान को म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी हो गयी (Actress Hina Khan diagnosed with mucositis) है जो कि कैंसर के इलाज का एक साइड-इफेक्ट (Cancer treatment side effects) है। हिना खान ने अपनी तबियत के बारे में अपडेट देते हुए खुद ये जानकारी दी कि उन्हें म्यूकोसाइटिस हुआ है।
View this post on Instagram
यह एक गम्भीर हेल्थ प्रॉब्लम है जो कैंसर के मरीजों में देखी जाती है। म्यूकोसाइटिस कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान होनेवाली प्रॉब्लम है जो मुंह में, गले में और आंतों की श्लेष्म झिल्ली (mucous membrane) में देखी जाती है। शरीर के इन हिस्सों में सूजन और छाले म्यूकोसाइटिस के बड़े लक्षण हैं। आमतौर पर यह बीमारी उन मरीजों में देखी जाती है जिनके कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी की जा रही हो। हिना खान भी बीते 3 महीनों से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हैं और इस दौरान उन्हें कीमोथेरेपी भी करानी पड़ी।
View this post on Instagram
माउथ अल्सर या मुंह में छाले
मुंह में दर्द, शरीर में दर्द
मुंह में घाव हो जाना
खाना खाने, कुछ पीने या बातचीत करने में परेशानी आना
इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि, मरीज को होनेवाली परेशानियों और कैंसर के लक्षणों के आधार पर अलग-अलग तरह की रणनीति अपनायी जाती है और इलाज किया जाता है।
वहीं, मरीजों को कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान डाइट और हाइड्रेटेड रहने की भी सलाह दी जाती है। इससे म्यूकस लाइनिंग को हेल्दी, साफ और नम रखने में आसानी होती है। जिससे कैंसर ट्रीटमेंट का असर भी तेजी से होता है।
डॉ.रूपेश एन (Dr. Roopesh N, Lead Consultant -Gynecologic Onco-Surgeon, Peritoneal Oncology (HIPEC & PIPAC) Specialist, SPARSH Hospital, Yelahanka) के अनुसार,कैंसर के इलाज के दौरान मरीजों को इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-