एक्टर संजय दत्त अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, ट्वीट कर कहा-ठीक हो रहा हूं
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को सांस लेने में परेशानी और छाती में भारीपन महसूस होने पर शनिवार की शाम को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि संजय दत को थर्ड स्टेज एडवांस लंग कैंसर हो गया है।
Sanjay Dutt Health News: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर (Sanjay Dutt diagnosed with lung cancer) से जूझ रहे हैं। जी हां, संजय दत्त को लंग कैंसर (Lung cancer) हो गया है। शनिवार को ही उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उनका कोविड-19 का टेस्ट किया गया, जो निगेटिव आया था। उसके बाद वो आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए थे। तब डॉक्टर ने कहा था कि संजय अब ठीक हैं और उन्हें सांस लेने में परेशानी भी नहीं हो रही है, इसलिए उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत भी नहीं है। एक दिन के ऑब्जर्वेशन के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी (Breathing problem) और छाती में भारीपन (Chest heaviness) महसूस होने पर अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था।
उनका इलाज कर रही मेडिकल टीम ने जानकारी दी थी कि संजय दत्त की रैपिड एंटीजन जांच की गई। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद ही उनके लक्षणों को देखते हुए उनका कोरोना का टेस्ट (Sanjay Dutt corona test) भी किया गया था और उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर (Sanjay Dutt Health News in hindi) रखी जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।
इस बात की जानकारी खुद संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। फिलहाल, एक दिन और अस्पताल में संजय डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य को लेकर बयन भी जारी किया है, जिसके अनुसर संजय दत्त बिल्कुल ठीक हैं।
'मुन्नाभाई' ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'हाथ जोड़कर प्रणाम' वाले इमोजी के साथ लिखा, "हर किसी को बता देना चाहता हूं कि मैं ठीक हो रहा हूं। इस समय मैं मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हूं और मेरी कोविड-19 (Covid-19 test) जांच निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेज और दूसरे मेडिकल स्टाफ की मदद से मुझे एक या दो दिन में अपने घर में होना चाहिए।"
फिलहाल संजय दत्त अभी मुंबई में अकेले रहते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी और बच्चे दुबई में हैं। कोरोनावायरस के कारण देश भर में शुरू हुए लॉकडाउन से पहले से ही वे सभी दुबई में हैं।
अमिताभ के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर घर पहुंचे