शूटिंग के दौरान एक्टर राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, नानावती हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए क्यों आता है ब्रेन स्ट्रोक, लक्षण, खतरे

शूटिंग के दौरान राहुल रॉय (Rahul Roy Health News) को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें फौरन कारगिल से श्रीनगर और फिर उसके बाद मुंबई ले जाया गया, जहां उनका फिलहाल नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 5, 2020 11:38 PM IST

Rahul Roy Health News: बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय (Rahul Roy News) को कारगिल में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroke) आ गया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1990 के दशक में लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कारगिल (Kargil) में कर रहे थे। शूटिंग के दौरान राहुल (Actor Rahul Roy) को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके बाद उन्हें फौरन कारगिल से श्रीनगर और फिर उसके बाद मुंबई ले जाया गया, जहां उसका फिलहाल नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।

52 वर्षीय अभिनेता (Rahul Roy Health News in hindi) आईसीयू में हैं और कथित तौर पर उन्हें आराम मिल रहा है। वह कारगिल में फिल्म 'एलएसी : लाइव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का निर्देशन नितिन कुमार गुप्ता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मौसम की स्थिति बदलने के कारण उन्हें स्ट्रोक (Brain stroke) आया है।

आईसीयू से बाहर आए एक्टर राहुल रॉय, तबीयत में सुधार, फिल्म की शूटिंग के दौरान आया था ब्रेन स्ट्रोक

Brain Stroke : क्या है ब्रेन स्ट्रोक, इसके कारण, लक्षण और उपचार