Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा मुझे है ओनोमैटोमेनिया बीमारी,जानें कितनी गम्भीर है यह बीमारी

हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता नसीरूद्दीन शाह (Naseeruddin Shah)ने कहा कि यह एक गम्भीर मेडिकल कंडीशन है जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। मैं लम्बे समय से इस बीमारी से जुड़ी तकलीफें सह रहा हूं।

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा मुझे है ओनोमैटोमेनिया बीमारी,जानें कितनी गम्भीर है यह बीमारी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 8, 2022 9:44 PM IST

हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने कहा है कि उन्हें एक ऐसी बीमारी है जो उनके बोलने और याद रखने से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी बीमारी के बारे में बात की। नसीर ने कहा कि उन्हें ओनोमैटोमेनिया (Onomatomania) नामक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों कुछ विशेष शब्दों को बोल नहीं पाते और हमेशा उन शब्दों पर अटक जाते हैं। नसीर ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा  की ज़िंदगी में यह परेशानी तो होती ही है लेकिन, नींद की स्थिति में भी इससे परेशान रहते हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में नसीरूद्दीन शाह (Naseeruddin Shah)ने कहा कि  मैं कुछ शब्दों को लगातार दोहराते हैं। वरिष्ठ अभिनेता ने कहा कि हो सकता है कि लोग मेरी इस बीमारी को मजाक में लें लेकिन, यह एक गम्भीर मेडिकल कंडीशन है जिसके बारे में बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है। मैं लम्बे समय से इस बीमारी से जुड़ी तकलीफें सह रहा हूं। मुझे लगा कि लोगों को भी इस बीमारी से जुड़े मेरे अनुभवों के बारे में बताना चाहिए और इसीलिए मैं ओनोमैटोमेनिया से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रहा हूं।

ओनोमैटोमेनिया बीमारी कितनी गम्भीर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ओनोमैटोमेनिया मेंटल हेल्थ से जुड़ी हुई एक स्थिति है, जिसमें आमतौर पर पीड़ित व्यक्ति की पर्सनालिटी और व्यवहार के साथ ही इस बीमारी को जोड़कर देखा जाता है।  ओनोमैटोमेनिया की बीमारी में व्यक्ति किसी एक ही शब्द, वाक्य या जुमले को बार-बार दोहराता है या उसपर अटक जाता है। तकिया कलाम बोलने की आदत को इसी बीमारी से जोड़कर देखा जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बुद्धिजीवी, कलात्मक कार्यों से जुड़े क्रिएटिव लोग और पढ़ने-लिखने के कार्यों से जुड़े लोगों में इस बीमारी की संभावना अधिक देखी जाती है।

Also Read

More News

कुछ स्टडीज में यह कहा गया कि ओनोमैटोमेनिया बहुत गम्भीर स्थिति नहीं है हालांकि, इस मानसिक स्थिति को ओसीडी ओसीडी (Obsessive-Compulsive Disorder) के साथ जोड़कर देखा जाता है। वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार,इस मानसिक स्थिति को तब तक गम्भीर नहीं माना जाता जब तक कि यह रोजमर्रा के व्यवहार को बुरी तरह प्रभावित करे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

(डिस्क्लेमर:इस लेख में बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। स्वास्थ्य-संबंधी किसी समस्या की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी एक्सपर्ट का परामर्श ज़रूर लें।)