एक्टर हिमांश कोहली हुए कोरोना से संक्रमित, साझा किए कोरोना से बचाव के ये 3 घरेलू नुस्खे

एक्टर हिमांश कोहली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे पेरेंट्स और बहन के बाद, मेरे अंदर भी कोरोना के लक्षण विकसित होने लगे, जिसके बाद मैंने कोरोना जांच करवाया। टेस्ट में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 5, 2020 11:36 AM IST

Home remedies for coronavirus: टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेता हिमांश कोहली कोरोना पॉजिटिव (Himansh kohli corona news) पाए गए हैं। पिछले सप्ताह उनके पेरेंट्स और बहन को भी कोविड-19 (Covid-19) हुआ था। एक्टर हिमांश कोहली ने खुद कोरोनावायरस से पॉजिटिव होने की पुष्टि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की। हालांकि, इसके पहले हिमांश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन शुक्रवार को उनमें कुछ कोरोना के लक्षण (Covid-19 symptoms) नजर आए, जिसके बाद उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव (Himansh kohli covid-19 positive) पाया गया।

 कोरोना लक्षण नजर आने के बाद करवाई जांच

इंस्टाग्राम पर हिमांश (Himansh kohli) ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है, "भगवान की कृपा और आप लोगों की दुआओं से मेरा परिवार ठीक होने की दिशा में बढ़ रहा है। अक्सर हम सोचते हैं कि हमारे पास बेस्ट इम्यूनिटी (Immunity) है। हमें कुछ नहीं हो सकता है। हम लोग योद्धा हैं आदि। और हमें लगता है कि हम बड़े लेवल पर अतिरिक्त सावधानी (Coronavirus prevention tips in hindi) बरतते हैं।"

उन्होंने कहा, "मेरे पेरेंट्स और बहन के बाद, मेरे अंदर भी कोरोना के लक्षण (Symptoms of Corona in hindi) विकसित होने लगे, जिसके बाद कल मैंने कोरोना जांच (Corona test) करवाया। टेस्ट में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं जरा भी नहीं डरा हूं, क्योंकि रिकवरी रेट काफी ज्यादा है। लेकिन, मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि इस वायरस (Coronavirus) को हर कोई अपने हिसाब से लेता है। मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह आप में से किसी के पास न पहुंचे।"

हिमांश ने कोरोना से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे (Home remedies for coronavirus) भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। आप भी उनके इन खास 3 टिप्स (tips to prevent corona) को फॉलो करके कोरोना से संक्रमित होने से बचे रह सकते हैं-

1 उन्होंने लिखा, "गर्म पानी के साथ नींबू का रस या हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। इसके साथ आप नॉर्मल पानी भी पीते रहें, क्योंकि खुद को हाइड्रेटेड रखना भी बहुत जरूरी है।

2 स्टीम शावर लें। इसके लिए आप पानी में 1 टैबलेट कैर्वोल प्लस (Home remedies for coronavirus) का मिलाएं।

3 इन दिनों इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप मल्टी विटामिन का सेवन करें, खासतौर से विटामिन सी, डी और बी-12। हिमांश ने सलाह देते हुए यह भी कहा कि कोरोना से संक्रमित होने का इंतजार न करें, एहतियात बरतना पहले से ही शुरू कर दें।