Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Actor Govinda Health News: बॉलीवुड स्टार्स को लगता है किसी की नजर लग गई है, लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र के बीमार होने के बाद अब एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 11 नवंबर मंगलवार की रात को एक्टर गोविंदा की घर पर ही अचानक से तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। अचानक से तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जुहू के क्रिटिकेअर एशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बॉलीवुड के फैंस अभी एक्टर धर्मेंद्र के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता में पड़े हुए हैं और एक बार फिर अब एक्टर गोविंदा के अचानक से अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनके फैंस सदमे में हैं।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from outside a hospital where actor Govinda is admitted following health issues.
His manager, Shashi Sinha says, "He is currently under observation and is conscious. Doctors are expected to review his condition around 12 noon, after which… pic.twitter.com/9hG9C78VIJ — ANI (@ANI) November 12, 2025
गोविंदा के लीगल एडवाइजर और उनके दोस्त एडवोकेट ललित बिंदल ने मीडिया के सामने बताया कि रात को तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर से बात की गई और उन्हें दवाई दी गई। लेकिन उसके बाद वे देर रात को बेहोश हो गए जिसके कारण उन्हें रात को 1 बजे के आसपास जुहू के क्रिटिकेअर एशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।
एक्टर गोविंदा के मैनेजर शशि शिंदे ने एक्टर के स्वास्थ्य के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी और बताया कि रात को अचानक से बेहोश होने के बाद उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट से चेकअप कराने के लिए अस्पताल में लाया गया है। इसलिए उनकी हेल्थ के मेकअप करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जब एडवोकेट ललित बिंदल से गोविंदा के वर्तमान हालचाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनके हेल्थ टेस्ट्स की रिपोर्ट्स के आने का इंतजार है। इसके अलावा उन्होंने एक्टर गोविंदा के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य किसी जानकारी देने से मना किया है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।